होटल आईसीइन में हुआ निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बैतूल। होटल आईसीइन में शनिवार 24 फरवरी को सेबी एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के डिप्टी मैनेजर जावेद हुसैन ने निवेशकों को भारतीय प्रतिभूति बाजार, डीमैट ट्रेडिंग अकाउंट, बचत एवं निवेश, म्युचुअल फंड एवं निवेश मंत्र, शुद्ध बीमा, सारथी एप के बारे में पीपीटी के माध्यम से निवेशकों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अजय कुमार चौबे ने किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन साहेबराव झरबडे ने किया। कार्यक्रम में जावेद हुसैन द्वारा निवेशकों के प्रश्नों के जवाब बहुत ही सरल सहज तरीके से दिए गए। कार्यक्रम में सेबी स्मार्ट ट्रेनर जितेन्द्र धुंडे, डॉ.शंकर सातनकर, डॉ.रितु चौबे, आनंद राठौर, डॉ.विनोद अडलक, डॉ.अजय चौबे, डॉ.देवकेश मगरदे, डॉ.अजाब खातरकर, अजय राठौर, सुजल पवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में वैभव आखरे एवं आशीष देशभ्रतार का विशेष सहयोग रहा।




