Betul news: लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता पर्ची का वितरण

बैतूल। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता पर्ची का वितरण शुरू हो गया है। नगर में विनोबा वार्ड क्रमांक 31 में स्थित बूथ नंबर 126 में रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को पर्ची वितरित की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता धनवंती साहू ने बताया कि यह कदम चुनावी प्रक्रिया में नागरिकों को शामिल करने का प्रयास है और मतदान के लिए उन्हें पर्ची प्राप्त करने का सुविधाजनक माध्यम प्रदान किया गया है। इसके साथ, नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जा रहा है और उन्हें अपने मतदान के महत्व को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया लोकसभा चुनाव में नागरिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे अपने अधिकार का पूरी तरह से उपयोग करें और मतदान करें। इस अवसर पर मतदाता लता खोबरे, चिंदो बाई, दिव्यांशु खोबरे, निक्की जैन आदि मतदाताओं को पर्ची का वितरण किया गया।




