शिकायत निवारण प्राधिकरण के अध्यक्ष किसना अतुलकर का बुद्धिस्ट सोसायटी ने किया सम्मान

बैतूल। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया ने सेवा निवृत्त न्यायाधीश किसना अतुलकर को जिला शिकायत निवारण प्राधिकरण, बैतूल का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आयु. संदीप पाटिल के नेतृत्व में सोसायटी का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा और श्री अतुलकर से सौजन्य भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने श्री अतुलकर को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव कमलेश उबनारे, सचिव दिनेश मालवीय, दिनेश पाटिल, संगठन मंत्री मनोज गुजरे, विनोद दवंडे, डॉ. सोनारे एवं बबलू महाले उपस्थित रहे।
सोसायटी के पदाधिकारियों ने आशा जताई कि श्री किसना अतुलकर के अनुभव और न्यायिक दृष्टिकोण के चलते जिला शिकायत निवारण प्राधिकरण की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और पारदर्शी होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आम नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान उनके कार्यकाल में सुनिश्चित होगा।





