जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में 50 नवजातों को मिली बेबी किट…
महावीर इंटरनेशनल संकल्प ने जरूरतमंद माताओं के लिए किया सेवा कार्य|

बैतूल। महावीर इंटरनेशनल संकल्प, बैतूल द्वारा जिला शासकीय चिकित्सालय के शिशु वार्ड में बेबी किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा पहल के अंतर्गत नवजात शिशुओं की माताओं को कुल 50 बेबी किट वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के नवजात बच्चों को संक्रमण से बचाव में सहयोग देना और उनके जीवन के इस महत्वपूर्ण क्षण में सहारा प्रदान करना रहा। किट प्राप्त करने के बाद माताओं के चेहरों पर दिखाई दी खुशी ने कार्यक्रम को सार्थक बना दिया।
इस अवसर पर जोन चेयरमैन श्रीमती जूली रंका, जोन ट्रेज़रर श्रीमती सपना पगारिया, सेंटर चेयरमैन श्रीमती अंशु पगारिया, सेंटर सेक्रेटरी श्रीमती करुणा गर्ग, श्रीमती राजुल शाह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संस्था ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रखने की बात कही।




