AU Bank distributed sweaters to school children in Lohria: एयू बैंक ने लोहरिया में स्कूली बच्चों को बांटे स्वेटर

शिक्षकों और बैंक स्टाफ की रही सराहनीय भूमिका


बैतूल। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक बैतूल शाखा द्वारा ग्राम लोहरिया के स्कूली बच्चों के लिए स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 40-50 बच्चों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से स्वेटर बांटे गए। इस मानवीय पहल ने बच्चों और उनके परिवारों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।
इस अवसर पर एयू बैंक के बैतूल ब्रांच के शाखा प्रबंधक नवीन नागले और उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। बैंक स्टाफ में उप शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश ठाकरे, विजय पंडाग्रे, सजल पवार, और विकास बर्डे ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया। शिक्षकों में धोटे मैडम, पवार मैडम, और गाड़गे सर ने बच्चों को लाइन में लगाकर स्वेटर वितरित करवाए।
– बैंक का समाज के प्रति योगदान
बैंक प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है। शाखा प्रबंधक नवीन नागले ने बताया कि यह कार्यक्रम ठंड के मौसम में बच्चों को राहत देने के लिए आयोजित किया गया।।स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने एयू बैंक बैतूल शाखा की इस पहल की सराहना की और इसे ठंड के मौसम में बच्चों के लिए बेहद उपयोगी बताया। शाखा प्रबंधक ने कहा ऐसे कार्यक्रमों से अन्य संस्थाओं को भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने की प्रेरणा मिलती है। एयू बैंक बैतूल ब्रांच ने इस नेक कार्य से बच्चों की मदद के साथ ही समाज में सकारात्मक संदेश भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button