टी.आर.एस. स्कूल में मनाया महिला दिवस।

 

बैतूल। ठाकुर रघुराज सिंह ( टी.आर.एस.) मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल बगडोना में महिला दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष रामवती जाट, सरिता सूर्यवंशी और मीना गुप्ता थी।

इस दौरान कुर्सी दौड़, पासिंग द पार्सल सहित अन्य मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने इन रोचक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्मिता सिंह, वर्षा देशमुख और शीला राजपूत का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में कीर्ति राय, कंचन सोनी, सोनी मिश्रा, नीलम राजपूत, माधवी हलवे, मीता अमृते, सोना राय, परमिला साहू, पूजा साहू और राधिका साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में आभार टीआरएस स्कूल की प्राचार्य स्मिता सिंह ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button