Honoring retired teachersगुरु पूर्णिमा पर डागा फाउंडेशन करेगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का घर-घर जाकर होगा सम्मान

फाईल फोटो

बैतूल: गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी डागा फाउंडेशन द्वारा बैतूल, आठनेर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 900 सेवानिवृत्त गुरुओं का सम्मान किया जाएगा। 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। डागा फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा एवं फाउंडेशन के अन्य सदस्य गुरुओं के घर-घर पहुंचकर उनका सम्मान करेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
डागा फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से गरीब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी निभा रहा है और कई प्रतिभाशाली बच्चों की सहायता की है। फाउंडेशन का मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी संस्थाएं काम कर रही हैं, लेकिन गरीब बच्चों की प्रतिभाएं आर्थिक अभाव के कारण गुमनामी में खो जाती हैं। इस दिशा में डागा फाउंडेशन ने कई बच्चों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सेवानिवृत शिक्षकों ने अपने जीवन के वर्षों में छात्रों को अंधकार से निकालकर उजाले की ओर बढ़ाया है। इन शिक्षकों का सम्मान करके फाउंडेशन उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करेगा और समाज में उनके योगदान को सराहेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग में शिक्षा का महत्व और शिक्षक के प्रति सम्मान बढ़े, जिससे आगे आने वाली पीढ़ियां भी शिक्षकों के योगदान को समझें और उनसे प्रेरणा लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button