श्री बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पांच छात्रों का मल्टीनेशनल कंपनी में चयन।
एसडब्ल्यू रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड में 5.27 लाख पैकेज पर मिली नौकरी । पूल कैंपस ड्राइव में सिविल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के विद्यार्थियों ने मारी बाजी।

बैतूल। जिले के प्रतिष्ठित श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित पूल कैंपस ड्राइव में पांच छात्रों का चयन मल्टीनेशनल कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को 5.27 लाख रुपए वार्षिक पैकेज मिलेगा।
महाविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो. भावेश खासदेव एवं उनकी टीम प्रो. कृष्णा चौहान और प्रो. कपिल पडलक ने बताया कि 2 फरवरी को कॉलेज परिसर में कैंपस ड्राइव आयोजित किया गया था। इसमें विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा, तकनीकी परीक्षण और साक्षात्कार सहित विभिन्न चरणों में भाग लिया। लंबी और चुनौतीपूर्ण चयन प्रक्रिया के बाद पांच विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
चयनित विद्यार्थियों में सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्र कल्पेश मगरदे और प्रेम अरुण कडू तथा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच के छात्र विनीत साहू, रोहन शिंदे और देवेंद्र प्रताप शामिल हैं।
कैंपस ड्राइव के सफल आयोजन और विद्यार्थियों के चयन में प्राचार्य डॉ. पी.जे. शाह, डायरेक्टर ए.एस. ठाकुर, ऋषिराज सिंह परिहार और वी.के. पांडे का विशेष योगदान रहा। प्राचार्य और डायरेक्टर्स ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्षों ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय संचालन समिति ने कहा कि छात्रों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।




