विश्व पर्यावरण दिवस पर ओम आयुर्वेदिक कॉलेज में औषधीय पौधों का रोपण।

औषधीय उद्यान में नए पौधों का हुआ समावेश।

बैतूल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी बैतूल में शुक्रवार को औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि इसकी रूपरेखा उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा द्वारा तैयार की गई।

महाविद्यालय परिसर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्राचार्य एवं शिक्षकों ने औषधीय पौधों का रोपण किया। महाविद्यालय के औषधीय उद्यान में पहले से विभिन्न रोगों के उपचार में उपयोगी अनेक औषधीय पौधे मौजूद हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इनमें नए पौधों का समावेश किया गया, जिससे आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं रोगियों के उपचार में और अधिक सहायता मिल सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान द्रव्यगुण विभाग की डॉ. सोनाली ने पौधों के औषधीय महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी दी। इस अवसर पर हिमांशु मालवीय सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक, इंटर्नी साक्षी ध्यानेश्वर, नमन जैन, रुशिका तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button