Crime News : अवैध पिस्टल और दो कारतूस सहित युवक को गिरफ्तार किया

दो दिन पहले पिस्टल से स्वयं के पैर पर चल गई थी गोली

Betul Crime News : बैतूल। कोतवाली पुलिस ने लिंक रोड टिकारी निवासी 20 वर्षीय दीपक पिता सुखदेव गायकवाड़ को कार में अवैध रूप से पिस्टल और जिंदा कारतूस लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। उससे पिस्टल के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर में पिस्टल लेकर कुछ बदमाश घूम रहे हैं और कार में कुछ युवकों के द्वारा पिस्टल के साथ स्टंट किया जा रहा है। इसके अलावा किसी युवक के पैर में गोली लगने और निजी अस्पताल में उपचार कराने की जानकारी भी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को मिली थी।उनके निर्देश पर कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और रविवार को दोपहर में नेहरू पार्क के पास से कार में सवार दीपक पिता सुखदेव गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी अवैध रूप से रखे पाए गए।

कोतवाली टीआइ आशीष सिंह ने बताया कि दोपहर में सूचना प्राप्त हुई थी कि दीपक नाम का युवक अपनी कार में अवैध रूप से पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने नेहरू पार्क के पास कार क्रमांक एममी 48 जेडसी 2709 को रोका। उसमें सवार दीपक गायकवाड के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसके विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया है।

आरोपित दीपक पिता सुखदेव गायकवाड के दाहिने पैर में गंभीर चोट है। जिसके संबंध में उसने बताया है कि दो दिन पूर्व अपनी दुकान में इसी पिस्टल से खेलते समय गोली चल गई थी। इस वजह से दाहिने पैर की पिंडली में नीचे की तरफ चोट लगी है।पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल में चोट का मेडीकल कराया जा रहा है। आरोपित से जप्त शुदा कार के दस्तावेजों की भी जांच कर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं का प्रकरण में इजाफा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button