Exam Result: एमपी में 5th में 90.97 % और 8th में 87.71% परीक्षार्थी हुए पास
टॉप टेन में भी जगह नहीं पा सका बैतूल जिला

MP News: मध्यप्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा कक्षा पांचवी और आठवीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दोनों की कक्षाओं में बालिकाओं ने बालकों को पछाड़ते हुए अव्वल स्थान हासिल किया है।

कक्षा पांचवी का परिणाम 90.97% और 8 वीं का 87.71 % रहा।कक्षा पांचवी में शासकीय स्कूलों का परिणाम 91.53% और अशासकीय स्कूलों का परिणाम रहा 90.18% रहा। कक्षा आठवीं में शासकीय स्कूलों का परिणाम 86.22% और अशासकीय स्कूलों का परिणाम 90.60% रहा है।

कक्षा पाचवी में बालिकाओं का प्रतिशत रहा 92.41% रहा और बालको का प्रतिशत 89.62% रहा। कक्षा आठवीं में बालिकाओं का प्रतिशत 89.56% और बालको का प्रतिशत 85.94% रहा।
बैतूल जिले में पांचवी में 93.59% और आठवीं में 91.72% रहा परिणाम
बैतूल जिले में कक्षा पांचवी की परीक्षा में कुल 23264 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 93.59% सफल हो गए हैं। कक्षा आठवीं में कुल 23938 परीक्षार्थियों में से 21957 सफल हुए। इसका प्रतिशत 91.72 रहा है।




