City executive committee of Shri Bathri Sahu Samaj formed:श्रीबाथरी साहू समाज की नगर कार्यकारिणी गठित, सुभाष आजाद बने अध्यक्ष
आठनेर में हुई साहू समाज की बैठक, पिंटू पटेल को उपाध्यक्ष और दुर्गेश आजाद को मिला मीडिया प्रभारी का दायित्व

आठनेर। श्रीबाथरी साहू समाज की सेक्टर बैठक रविवार को नगर के श्रीराम मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें नगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों व प्रबुद्ध वर्ग ने सर्वसम्मति से नगर की नई कार्यकारिणी घोषित की। इस दौरान वकील सुभाष आजाद को अध्यक्ष तथा पिंटू पटेल और दीपक लहरपुरे को उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में सचिव महेश लहरपुरे, सह सचिव गोपाल लोखंडे, संरक्षक के रूप में नारायण जीतपुरे, राजू लोखंडे, जगदीश जितपुरे और संजीव आजाद को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष नितेश जीतपुरे तथा सह कोषाध्यक्ष रितेश जीतपुरे बने। सलाहकार पद पर ओमकार आजाद, गणेश लहरपुरे और कमल जीतपुरे को स्थान दिया गया। मीडिया प्रभारी का दायित्व दुर्गेश आजाद को सौंपा गया, वहीं आईटी प्रभारी विजय बसंतपुरे व विकास लहरपुरे बने। सदस्य के रूप में कुलदीप आजाद, युगल भरतपुरे, सुनील आजाद, राजेश लहरपुरे, राहुल आजाद, राहुल जितपुरे, कपिल लहरपुरे, प्रमोद आजाद, अमित अनघोरे, गणेश लोखंडे और कृष्णा जितपुरे का चयन हुआ।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद सुभाष आजाद ने समाज में चल रही कुरूतियों पर विचार रख इन्हें समाप्त करने का प्रस्ताव वरिष्ठों और संरक्षण समिति के समक्ष रखा और इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने पर सहमति बनी। वहीं उपाध्यक्ष पिंटू पटेल ने नगर के युवा वर्ग को जोड़कर समाज के सभी धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।
बैठक के अंत में समाज ट्रस्ट समिति के मुखिया रामप्रसाद लहरपुरे ने आगामी 7 सितंबर को श्री मुकुंदगिरी महाराज जी की पुण्यतिथि पर भव्य पालकी यात्रा निकालने की घोषणा की और कहा कि इस आयोजन से समाज को और अधिक संगठित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अध्यक्ष रामप्रसाद लहरपुरे, शंकर बसंतपूरे, धनराज लहरपुरे, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जितपुरे, सेक्टर नगर अध्यक्ष कैलाश आजाद, विनोद पिपरोले, जगदीश जितपुरे, खेमराज साहू, राजेश पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।




