प्लास्टिक मुक्त बैतूल बनाना ही अब सबका लक्ष्य

बैतूल में मातृ भूमि मिशन घर-घर संवाद कर पर्यावरण संरक्षण का दे रहा संदेश

बैतूल। नमस्ते सदा वत्सले मातृ भूमि मिशन घर-घर दस्तक के तहत 17 अक्टूबर की शाम 5:45 बजे से सिविल लाइन्स क्षेत्र में नागरिकों से भावपूर्ण मुलाकात कर मिशन को आगे बढ़ाया गया। इस जनजागरण अभियान में वरिष्ठ खिलाड़ी रमेश भाटिया, रक्त क्रांति की प्रतिनिधि पिंकी भाटिया, वरिष्ठ समाजसेवी नारायण मिश्रा और समाजसेवी सतेंद्र नागले सम्मिलित हुए।

मिशन के माध्यम से संदेश दिया गया कि पॉलीथिन और प्लास्टिक मुक्त बैतूल बनाना ही अब सबका लक्ष्य होना चाहिए ताकि बैतूल कैंसर मुक्त, पानीदार और सुंदर बन सके, नदियां बहती रहें और शहर स्वच्छ एवं हराभरा हो सके। इस दिशा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से अपनी जिम्मेदारी समझने, बहस के बजाय समझदारी दिखाने और धरती मां, नदी मां, गौ माता व प्रकृति के प्रति मानवता, इंसानियत और सद्भावना के साथ जीने का आह्वान किया गया।

मिशन के तहत प्रतिदिन 30 नागरिकों और 30 घरों से संवाद किया जा रहा है। 17 अक्टूबर को जिन 30 सम्मानित नागरिकों से मुलाकात की गई, उनमें दीपक यादव, मनीष यादव, रूपेश परते, राजेश यादव, उदयराव वैद्य, दक्ष धनराज आहूजा, मनीषा हीरानी, उर्वी खंडेलवाल, प्रेमलाल पवार, गंगाराम रावत, नंदकिशोर राठौर, कैलाश गंगारे, रोशनी इवने, विकास रघुवंशी, विनोद उइके, विवेक भदौरिया, डॉ. मनीष लश्करे, अक्षय बारस्कर, डॉ. अभयन पटेल, भोलाराम गोरासकर, डॉ. मनोहर खातरकर, मृगनयनी, रोहन गोरसकर, शिल्पा नायक, दीपा बारस्कर, अनिल गुबरेले, आशु राठौर और मेहुल महाले शामिल रहे।

दीपोत्सव त्यौहार को देखते हुए मिशन की नमस्ते सदा वत्सले मातृ भूमि मिशन यात्रा – 30 घर, 30 नागरिक कार्यक्रम 18, 19 और 20 अक्टूबर को स्थगित रहेगा। 75 कदम 99 दिन 75 कर्तव्य की ओर से सभी नागरिकों को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button