बैतूल में आम आदमी पार्टी का संगठनात्मक विस्तार, 7 विंगों में 11 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, 75 से अधिक कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण भूमिका।
शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी के मुद्दों को उठाने का संकल्प।

बैतूल। जिले में आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा विस्तार करते हुए 7 विंगों का गठन कर 11 प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने जिले में 75 से अधिक कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त कर गांव, वार्ड और गली तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति बनाई है।
पार्टी नेतृत्व के अनुसार इस सांगठनिक विस्तार का उद्देश्य बैतूल जिले के हर गांव, वार्ड और गली तक आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसे बुनियादी मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच उठाने और सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का लक्ष्य संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करना है।
संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न विंगों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
– इन्हें दी गई जिम्मेदारी
महिला विंग में श्रीमती मंजू छिपने को जिला अध्यक्ष और सुमन कुरनिया को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है। किसान विंग में राकेश चाढोकर को जिला अध्यक्ष और उमेश चौरे को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। युवा विंग में आशीष ठाकरे को संगठन मंत्री और तरुण गायकवाड़ को सचिव बनाया गया है। पूर्व सैनिक विंग में हरिराम पवार को अध्यक्ष, शिक्षा विंग में संजय परपाचे को अध्यक्ष, अल्पसंख्यक विंग में फिरदौस खान को अध्यक्ष, बौद्धिक विंग में भरत सेन को अध्यक्ष और सोशल मीडिया विंग में मनोज तायवाड़े को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
– पदाधिकारियों को दी बधाई
इन नियुक्तियों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में अजय सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम जोन प्रभारी, विजेंद्र चौहान, प्रदेश सचिव, अजीज खान, प्रदेश सहसचिव, शिबू विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष युथ विंग, एडवोकेट शंकर पेंदाम, सपन कामला, विनोद जगताप, जिला अध्यक्ष, ईश्वर दास साबले, संगठन मंत्री, सुधीर चौकीकर, डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर, राकेश सिंह, युथ विंग जिला अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता रमेश भुमरकर, श्रीराम मानकर और पवन मनवर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।




