भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री सुरभि को भगवा पार्टी ने दी श्रद्धांजलि|

खंडेलवाल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की|

बैतूल। भारतीय गण वार्ता (भगवा) पार्टी के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल की पुत्री दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और खंडेलवाल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीया ने कहा कि दिवंगत सुरभि खंडेलवाल के असामयिक निधन से सभी स्तब्ध हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

श्रद्धांजलि देने वालों में पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश राऊत (म.ह.), जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, जिला संगठन मंत्री विजय नागले, जिला प्रचार मंत्री सुनील तावरे, पार्षद पवन राठौर, ऋषि पाटील, पार्षद अजीत जैन, ब्लाक संगठन मंत्री ओमप्रकाश अतुलकर, संतोष राजुरकर, शिव नामदेव, दिपक वर्मा, शिला मालवी, भावना पात्रीकर, सपना नागले, सविता पहाड़े सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button