हादसे में जान गंवाने वाले रेल कर्मचारी के परिवार को 1 लाख की सहायता, सीआरएमएस ने निभाया साथ।

बैतूल। रेल कर्मचारियों के लिए काम करने वाला सीआरएमएस संगठन एक बार फिर अपने साथी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा नजर आया। एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले ट्रैकमेंटेनर स्व. जगमोहन मीना के परिवार को सीआरएमएस लाइफ अंब्रेला योजना के तहत 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चैक सौंपा गया।

मिली जानकारी के अनुसार स्व. जगमोहन मीना ट्रैकमेंटेनर के पद पर डोढरामोहर में पदस्थ थे और 15 सितम्बर 2025 को दुर्घटना के दौरान उनका निधन हो गया था। सीआरएमएस से जुड़े प्रत्येक रेल कर्मचारी को लाइफ अंब्रेला योजना के तहत यह सुरक्षा दी जाती है कि यदि किसी कारणवश कर्मचारी की एक्सीडेंटल मृत्यु हो जाती है तो संगठन की ओर से परिवार को 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इसी योजना के अंतर्गत सीआरएमएस मंडल परिषद नागपुर की ओर से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जमुना देवी को 1 लाख रुपये का धनादेश प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, मंडल सचिव राकेश कुमार, मंडल कोऑर्डिनेटर बी एस ताकसांडे, मंडल कोषाध्यक्ष संग्राम सिंह परिहार, महिला मंडल अध्यक्षा रोज मैडम, मुख्य शाखा सचिव विजय बुरडे, एडमिन शाखा अध्यक्ष अभिजीत कंधवा सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और स्वर्गीय जगमोहन मीना के परिवार से मिलकर उन्हें आर्थिक सहायता सौंपी।

कार्यक्रम में बैतूल शाखा के अध्यक्ष सोहन यादव, सचिव धीरेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार धोटे, उपाध्यक्ष रामरूप कुशवाहा, सह सचिव राजेश कुमार बारस्कर, युवराज विश्वकर्मा, रामरतन हिंगवे, डोढरामोहर स्टेशन मास्टर मोहनलाल मीना तथा मीना समाज के कई सदस्य और सीआरएमएस के सक्रिय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button