बैतूल में दादाजी हेल्थ केयर सेंटर होम्योपैथिक क्लिनिक का शुभारंभ।

डॉ. प्रतीक आर्य देंगे होम्योपैथिक उपचार। ग्वालियर से शिक्षा लेकर बैतूल में शुरू की सेवाएं।

बैतूल। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल के तहत एलआईसी बिल्डिंग में दादाजी हेल्थ केयर सेंटर होम्योपैथिक क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ किया गया। क्लिनिक शुरू होने से दादाजी हेल्थ केयरअब शहरवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और विश्वसनीय होम्योपैथिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

क्लिनिक का संचालन डॉ. प्रतीक आर्य करेंगे। उन्होंने होम्योपैथिक चिकित्सा की शिक्षा ग्वालियर से प्राप्त की है। शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने बैतूल में सेवाएं देने का निर्णय लिया और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस क्लिनिक की शुरुआत की।

उद्घाटन अवसर पर डॉ. प्रतीक आर्य ने कहा कि होम्योपैथी उपचार पद्धति मरीज को जड़ से स्वस्थ करने का माध्यम है। उनका उद्देश्य मरीजों को सुरक्षित, प्रभावी और भरोसेमंद उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि बिना दुष्प्रभाव के बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में सामान्य एवं दीर्घकालिक बीमारियों का होम्योपैथिक उपचार किया जाएगा।

शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शुभचिंतक और परिवारजन मौजूद रहे। सभी ने इसे बैतूल के लिए सकारात्मक पहल बताते हुए डॉ. प्रतीक आर्य को सफल सेवाओं और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button