counseling postponed: अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग स्थगित करने की मांग

बैतूल। अतिशेष शिक्षकों की 28 अगस्त 2024 को होने वाली काउंसलिंग स्थगित करने की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन संगठन के सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संचालक लोक शिक्षण के आदेश का संदर्भ लेते हुए कहा गया है कि पोर्टल अपडेशन के बाद ही अतिशेष शिक्षकों को कमी वाली शालाओं में पदस्थापना की जानी चाहिए, क्योंकि वर्तमान सूची में भारी विसंगतियां हैं और पोर्टल भी अपडेट नहीं है, जिसके कारण वास्तविक खाली स्थान प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कई शिक्षकों को वरिष्ठ पद में गणना कर अतिशेष बताया गया है, जबकि उन्होंने उच्च पदभार में मिले स्थान पर ज्वाइनिंग नहीं दी है। समग्र शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू, राजेन्द्र कटारे, रवि सरनेकर, रघुवर प्रसाद सोनी नियमित शिक्षक संघ ने आग्रह किया कि उच्च पदभार में कई पात्र शिक्षक शेष हैं, यदि उन्हें भी उच्च पदभार दिया जाए तो स्वमेव अतिशेष की समस्या दूर हो जाएगी। ज्ञापन देने वालों में प्रमिला ओसवाल, स्वाति सातपुते, सुभाष सातपुते, गुणवंत खातरकर, राजकुमार रघुवंशी, गंगाराम घुड़ाले, संतोष मर्सकोल, जितेंद्र यादव, संजय सरनेकर, राजेश शिवहरे, प्रेम शिवहरे, सागर बिंझाडे, रामकिशन बामने, , ललिता मासोदकर, चेतराम निरापुरे, सोनी सर, राजेंद्र साहू, रवि सरनेकर, राजेंद्र कटारे, धनराज पाटील और राजकुमार राठौर शामिल थे। संघ ने शिक्षण सत्र के मध्य में अतिशेष प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है और कहा है कि इसे तभी शुरू किया जाए जब एजुकेशन पोर्टल पूर्ण रूप से अद्यतन हो जाए और उच्च पद भार की विसंगतियां समाप्त हो जाएं।




