अनुदान प्राप्त शालाओं के शिक्षकों को बड़ी राहत के संकेत

सातवें वेतनमान, ग्रेच्युटी और समायोजन पर चर्चा के साथ संपन्न हुई प्रांतीय बैठक

बैतूल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक जबलपुर में सम्पन्न हुई। यह संघ प्रदेश की अनुदान प्राप्त शालाओं के शिक्षकों का प्रमुख संगठन है। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष एल. बी. सेठ ने की। मंच पर प्रांतीय संरक्षक श्री किराड़,अरुण गुबरेले भिंड, कोषाध्यक्ष नारायण अडलक बैतूल, उपाध्यक्ष श्री शुक्ला मंदसौर, उपाध्यक्ष सुरेश जैन भिंड, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा छिंदवाड़ा तथा उपाध्यक्ष संतोष दुबे जबलपुर उपस्थित रहे। बैठक की संपूर्ण व्यवस्था जिला इकाई जबलपुर द्वारा की गई जिसकी सराहना पूरे प्रदेश द्वारा की गई।

बैठक का संचालन अरुण गुबरेले द्वारा किया गया। वित्तीय विवरण की जानकारी नारायण अडलक ने दी। श्री गुबरेले ने न्यायालय में लंबित प्रकरणों की पूरी जानकारी बैठक में साझा की, जिसमें सातवां वेतनमान, पेंशन, ग्रेच्युटी, संविलियन और समायोजन जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये मामले शिक्षक एवं कर्मचारियों के पक्ष में शीघ्र ही निपटने की संभावना है।

बैठक की सम्पूर्ण व्यवस्था जिला इकाई जबलपुर द्वारा की गई थी, जिसे प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने सराहा। जिला इकाई बैतूल के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि न्यायालयीन मामलों में संघ की ओर से प्रभावी पैरवी की जा रही है और शिक्षकों को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में एल. बी. सेठ ने संघ के इतिहास और उसके अब तक के संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह संगठन वर्षों से शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता आ रहा है और सभी से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें क्योंकि जीत निश्चित है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यशैली एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता के लिए जिला इकाई बैतूल से संदीप कौशिक, मनीष सरसोदे, अजय शुक्ला, नवनीत साहू,देवेंद्र ठाकुर, अमरुते सर, कादरी सर, अंसारी सर, सज्जन दुबे आदि शिक्षकों ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button