Betul news: 6 वर्ष से माता महालक्ष्मी की स्थापना कर रहा सोनी उज्जैनकर परिवार

विशाल भंडारा प्रसादी के साथ शनिवार हुआ विसर्जन

बैतूल। विनोबा वार्ड निवासी राजकुमार सोनी उज्जैनकर महाराष्ट्रीयन परिवार में ढाई दिन माता महालक्ष्मी विराजित की गई। शुक्रवार को देवी देवी को छप्पन प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारा भी आयोजित की गया। ढाई दिनों के बाद शनिवार को माता महालक्ष्मी का विसर्जन किया गया। परिवार के सदस्य संजय सोनी ने बताया विगत 6 वर्षों से माता महालक्ष्मी की स्थापना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि परम्परा अनुसार ढाई दिन के लिए महालक्ष्मी की प्रतिमाएं विराजित कर सुख-समृद्धि की कामना के साथ उनकी पूजा-अर्चना की जाती है, और घर में उत्साह का वातावरण रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button