Shivratri: महिलाओं ने त्र्यंबकेश्वर को लगाई मेहंदी, 17 को महा आरती के बाद होगा संगीत कार्यक्रम

महा आरती में शामिल होंगे 501 विवाहित जोड़े, श्रद्धालुओं से अपील पूजा की थाली घर से सजा कर लाए

बैतूल। महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। थाना महाकाल चौक कोठी बाजार स्थित शिवालय में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की जोरदार तैयारियां की गई हैं। विवाह में होने वाले सभी तरह के रीति-रिवाज और रस्मों को पूरा किया जा रहा है। महादेव की सगाई से शुरू हुआ यह विवाह महोत्सव महाशिवरात्रि तक चलेगा। टीका, मंडप एवं हल्दी की रस्म के बाद गुरुवार को शिवालय में मेहंदी रस्म हुई। महिलाओं द्वारा रात्रि 8 बजे से मेहंदी कार्यक्रम रखा गया था। सभी महिलाएं पारंपरिक परिधान में शिवालय में एकत्रित हुई, मंगल गीत गाते हुए महिलाओं ने बाबा त्र्यंबकेश्वर को मेहंदी लगाई। गुरुवार को बाबा महाकाल का त्र्यंबकेश्वर स्वरूप में आकर्षक श्रंगार किया गया था। श्री शंभू भोले उत्सव सेवा समिति से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार 17 फरवरी को रामेश्वरम का संगीत कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर रात्रि 7:30 बजे महाकाल की महाआरती होगी। आरती में 501 विवाहित जोड़े शामिल होंगे। समिति ने सभी धर्म प्रेमी जनता से अपील की है कि आरती में शामिल होने के लिए पारंपरिक परिधान में पूजा की थाली घर से तैयार करके लाना होगा।

Fear Of Guns: बंदूक की नोक पर रेत का कारोबारयह पढ़े 

शिव विवाह की तैयारियां पूर्ण

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव पार्वती माता के साथ ब्याह रचाने निकलेंगे। महाशिवरात्रि पर शिव लीला पर झांकी सजाने की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। विवाह को लेकर शिवालय में विद्युत साज-सज्जा की जा रही है। समिति ने बताया कि विवाह प्रतीकात्मक है, जिसमें स्वयं देवाधिदेव महादेव दूल्हा बनेंगे, आप और हम बनेगें बाराती, सम्मिलित होंगे समस्त भूत-प्रेत एवं देवी-देवता। समिति ने सभी धर्म प्रेमी जनता से अपील की है कि सभी भगवान शिव की इस बारात में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button