Pilgrimage to Amarnaath : अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ जत्था 

Betul News : बैतूल। अमरनाथ यात्रियों का जत्था बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रविवार को बैतूल से रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है।
अमरनाथ यात्रा सेवा समिति के पंजाबराव गायकवाड व शैलेंद्र बिहारिया ने बताया कि आज जो श्रद्धालु यहां से रवाना हुए उनमें महेश वागद्रे, सुनील पाल, प्रकाश बंजारे, विनोद पडलक, आशा पडलक शामिल है। इनका रेलवे स्टेशन पर पंजाबराव गायकवाड, शैलेंद्र बिहारिया, राजेश मंसूरिया, चंचल पांसे, मनोहर मालवीय, उमेश शर्मा, प्रणिता शर्मा, सुमित टिकारे, प्रीतमसिंह मरकाम, सुनील तरकसवार सहित अन्य सदस्यों ने शिव भक्तों को तिलक लगाकर, पुष्पहार पहनाकर, पुष्प वर्षा कर मिठाई खिलाकर इनकी मंगल यात्रा की कामना भगवान अमरनाथ से की।
अमरनाथ यात्रा सेवा समिति से मिली जानकारी के अनुसार यात्रा निश्चित समय के लिए चालू होती है और फिर बंद हो जाती है। यात्रा के लिए श्रद्धालु लगभग 2 महीने पहले से रिजर्वेशन व अपना पंजीयन करते हैं। बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 16 अप्रैल से शुरू हो चुका था। यह यात्रा 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त, 2023 तक चलेगी।श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अनुसार, इस यात्रा के लिए  13 साल से लेकर 70 साल तक के लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो श्री अमरनाथ ऐप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
एक मोबाइल से सिर्फ 5 लोग ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अमरनाथ जाने के लिए 5 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड, श्राइन बोर्ड से ऑथराइज्ड डॉक्टर से बनाया हुआ मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ आवेदन करना होता है। अमरनाथ यात्रा में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, जॉइंट पेन, सांस की बीमारी, मिर्गी के दौरे बीमारी के मरीज नहीं जा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button