Acharya Pathak ji: श्री शिव पुराण कथा का हवन पूजन के साथ समापन, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण की भंडारा प्रसादी

Shiv Puran Katha: बैतूल। समस्त बैतूलबाजार वासियों के द्वारा चौकीपुरा में आयोजित की जा रही संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस बुधवार को हवन पूजन और भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया।

हवन में भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना को लेकर आहुति दी। विश्राम दिवस पर कथा सुनाते हुए आचार्य पवन पाठक महाराज ने बेटे और बेटी में कोई भेद ना करने का संदेश देते हुए कहा कि जिस घर में बेटी होती है वहां सारी खुशियां होती हैं। बेटी अपने माता पिता का मान बढ़ाती है।
हवन पूजन किया

कथा स्थल पर सुबह आचार्य जी ने मुख्य यजमान और अन्य भक्तों की उपस्थिति में हवन प्रारंभ किया।

हवन में सभी के द्वारा भगवान भोलेनाथ के नाम का स्मरण करते हुए आहुति डाली। इसके बाद पूर्णाहुति देकर आरती की गई।

।

आयोजन समिति ने जताया आभार

श्री शिव महा पुराण कथा के विश्राम पर आयोजन समिति के द्वारा सभी भक्तों, सहयोगियों और आचार्य का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति के शरद वर्मा ने कहा कि सभी के सहयोग से आयोजन निर्विघ्न संपन्न हो पाया है।

देर रात्रि तक चला भंडारा

श्री शिव महापुराण कथा के समापन पर भगवान भोलेनाथ को प्रसाद अर्पित कर भक्तों को भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया। दोपहर तीन बजे से प्रारंभ हुआ भंडारा देर रात्रि तक चलता रहा। सैकड़ों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
आज होगा जवारे का विसर्जन
श्री शिव महापुराण कथा के समापन पर गुरुवार को जवारे का विसर्जन सापना नदी के पवित्र जल में किया जाएगा। कथा स्थल से गुरुवार दोपहर तीन बजे जवारे के विसर्जन के लिए यात्रा निकाली जाएगी।




