Betul news: संगीत बना बाल विवाह के खिलाफ जागृति और प्रतिरोध का सुर

प्रदीपन संस्था बोरगांव ने संगीत प्रस्तुत कर लोगों को किया जागरूक


बैतूल। बाल विवाह रूपी दानव को समाज से दूर भगाने के उद्देश्य से गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन कर प्रदीपन संस्था बोरगांव ने बैतूल और छिन्दवाड़ा जिले के 300 गांव में जाकर बाल विवाह को रोकने की पहल की। प्रदीपन संस्था की सचिव रेखा गुजरे ने बताया म्युजिक फार चेन्ज पहल के तहत पहली बार भारत के गांवो में बाल विवाह के खात्मे के लिए सुरीले सुरों के माध्यम से बाल विवाह के खात्मा करने के लिए 3 अक्टूबर को गांव, देहात, बस्तियो में स्वंय सेवी संस्थाओं, महिला स्वसहायता समूह शैक्षणिक संस्थाओं के बच्चों द्वारा “हर गांव से उठो, हर बस्ती से उठो, हर गांव की सूरत बदलने उठो।” इस गीत के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।
20 से अधिक राज्यो में चलाया जाएगा अभियान
उन्होंने बताया नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के नेतृत्व में देश ‌के 20 से अधिक राज्यो में संगीत के द्वारा लाखों लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रदीपन संस्था बोरगांव की सचिव रेखा गुजरे के नेतृत्व में बैतूल और छिन्दवाड़ा जिले के 300 गांव में बाल विवाह को रोकने के लिए संगीत के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रदीपन संस्था द्वारा किसान, मजदूर युवा, युवतियों, किशोर, किशोरियों, ग्राम पंचायत और ग्राम स्तर पर बने महिला स्वसहायता समूह, शौर्य दल, बाल संरक्षण समिति सदस्य धार्मिक गुरु, शासकीय विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से बाल विवाह के खिलाफ ‌संगीत के माध्यम से जन समुदाय को जागरूक किया जायेगा ताकि मध्यप्रदेश का बैतूल तथा छिन्दवाड़ा जिला बाल विवाह मुक्त हो। प्रदीपन संस्था द्वारा बाल विवाह के खात्मे के लिए जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी, सामाजिक न्याय और पंचायत शिक्षा विभाग तथा अन्य गणमान्य, स्वयं सेवी संगठन से भी सहयोग के अपील की जा रही है।
16 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
बाल विवाह से बच्चों को आजादी अभियान एक अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। बाल विवाह के विरोध में जन जागरूकता के कार्यक्रम किये जाएंगे। 16 अक्टूबर को बैतूल और छिन्दवाड़ा में महिलाओं के नेतृत्व में एक सार्वजनिक स्थान में शांतिपूर्ण राजनीति से दूर समाजिक बुराई बाल विवाह के खात्मा के लिए हजारों लोग शपथ लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button