Golden Jubilee Festival:स्वर्ण जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर पहुंचे सांसद, विधायक

समाज ने काष्ठ से बनी हुई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा भेंट की

बैतूल। श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में चल रहे स्वर्ण जयंती महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार 22 फरवरी को समाज समिति ने हवन पूजन और महाआरती की। इस अवसर पर सांसद, बैतूल विधायक, आमला विधायक को काष्ठ से बनी हुई भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा भेंट की गई। बुजुर्गों द्वारा स्वर्ण जयंती कैलेण्डर का विमोचन किया गया। जिले भर में विगत एक माह से जयंती के कार्यों का निर्वहन कर रहे सामाजिक बंधुओं का समिति ने स्वागत किया। उसके बाद जिले भर से कार्यक्रम में शामिल हुए बुजुर्गों का पांव पखार कर स्वागत वंदन किया। इसके अलावा प्रदेश भर के समिति प्रमुखों का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ही समाज के दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज समिति से मिली जानकारी के अनुसार इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मंचासीन अतिथियों ने पुरुस्कृत किया।

— प्रतिभाओं का हुआ सम्मान —

समाज समिति द्वारा विशेष उपलब्धियों के लिए भी पुरुस्कार प्रदान किए गए। भावेश पिता शरद मालवी को ग्वालियर में आयोजित ताल दरबार कार्यक्रम के अंतर्गत 1500 तबला वादकों के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए सम्मानित किया गया। लक्की पिता जगदीश मालवी को भारत रत्न कराटे चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड मेडल जीतने के लिए सम्मानित किया। श्रीमती पूजा मुकेश मालवी को 28वे पावर लिफ्टिंग बैच प्रेस नेशनल में कांस्य पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया। दीक्षा मालवी को स्टेट कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया। उसके बाद शिवम पिता अमृतलाल मालवी, तेजस्वरी पिता सचिन मालवी, जान्हवी पिता सुरेश मालवी, कनक पिता संजय मालवी, चारु पिता विवेक मालवी को भी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। उसके बाद बोर्ड परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में अच्छे अंक लाने विद्यार्थियों को भी कक्षावॉर सम्मानित किया गया। स्वर्ण जयंती महोत्सव 2024 के अवसर पर समाज समिति द्वारा समाज के वरिष्ठ सलाहकार लखनलाल मालवी, शिवदयाल मालवी, पूर्व अध्यक्ष डॉ कामता प्रसाद मालवी को विश्वकर्मा रत्न 2024 देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज द्वारा जिले के सभी जयंती प्रभारी, आमंत्रित सदस्यों को सम्मानित किया।

— कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान —

स्वर्ण जयंती महोत्सव को सफल बनाने में समाज समिति जिलाध्यक्ष गणेश मालवी, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष मालवी, शशिकांत मालवी, वीरेंद्र मालवी, देवेंद्र बबलू मालवी, विष्णुकांत मालवी, जितेन्द्र मालवी, विवेक गुड्डू मालवी, बद्री प्रसाद मालवी, ओमप्रकाश मालवी, देवकुमार विनय बंटी मालवी, मनोज मालवी, लोकेश मालवी, प्रशांत मालवी, रवि मालवी, शेखर मालवी, ओमप्रकाश मालवी, रामदयाल मालवी, डॉ.रामदयाल विश्वकर्मा, ऋषिराम मालवी, सीएल मालवी, मंगलप्रसाद मालवी महिला।मण्डल की समस्त पदाधिकारी, समाज समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button