प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष बने मनोहर अग्रवाल

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया ने जारी किए नियुक्ति आदेश

बैतूल। प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ को मजबूती प्रदान करते हुए संगठन स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया द्वारा जारी आदेश के तहत वरिष्ठ पत्रकार मनोहर अग्रवाल को संभागीय अध्यक्ष तथा राकेश सिंह को पुनः दूसरी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से संगठन में उत्साह का माहौल है और पत्रकार हितों को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। नव नियुक्त संभागीय अध्यक्ष मनोहर अग्रवाल लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वे निष्पक्ष पत्रकारिता, संगठनात्मक एकता और पत्रकारों के अधिकारों के लिए सतत संघर्ष करते रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संभाग स्तर पर संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, राकेश सिंह का जिला अध्यक्ष पद पर दोबारा चयन संगठन के प्रति उनके समर्पण, कार्यकुशलता और पूर्व कार्यकाल में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों का प्रमाण माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में जिले में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, सुरक्षा और सम्मान के लिए कई प्रभावी कदम उठाए गए हैं।

इन नियुक्तियों पर प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन विस्तार और पत्रकारिता की गरिमा को और अधिक सशक्त किया जाएगा।नव नियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन की प्राथमिकता पत्रकारों की एकजुटता, उनके अधिकारों की रक्षा और समाज में सशक्त, निष्पक्ष व जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना रहेगा।इन नियुक्तियों से संगठन में नई ऊर्जा के साथ सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है और पत्रकार समुदाय में सकारात्मक संदेश गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button