demand to transfer: सचिव की मनमानी से परेशान ग्रामीण, कलेक्टर से की स्थानांतरित करने की मांग

आरोप- न तो समस्याओं का समाधान करते हैं न ही समय पर पंचायत में उपस्थित रहते हैं सचिव 

जनपद पंचायत आमला के ग्राम खाण्डे पिपरिया के सचिव नरेश भारद्वाज पर गंभीर आरोप

बैतूल। जनपद पंचायत आमला के अंतर्गत आने वाले ग्राम खाण्डे पिपरिया के ग्रामीणों ने अपने सचिव नरेश भारद्वाज के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव नरेश भारद्वाज उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहे हैं और समय पर पंचायत में उपस्थित नहीं होते। इसके चलते ग्रामवासी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव समग्र आई.डी., राशन कार्ड और मनरेगा के तहत कार्यों में कोई रुचि नहीं दिखाते। सचिव के व्यवहार से नाराज ग्रामीणों ने बताया कि सचिव समय पर पंचायत में नहीं आते और आते भी हैं तो शिकायतों का निराकरण नहीं करते। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सचिव उनके साथ बत्तमीजी से पेश आते हैं।

सतीश इवने, राजू इवने, मनीष इवने, संतोष उइके जैसे ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत द्वारा स्वीकृत रोड का निर्माण नहीं हो रहा है और सचिव कार्यालय में समय पर नहीं पहुंचते हैं। इन समस्याओं से तंग आकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से सचिव नरेश भारद्वाज को अन्य ग्राम पंचायत में अटैच करने की मांग की है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि कलेक्टर उनकी समस्याओं का संज्ञान लेंगे और जल्द ही उचित कार्रवाई करेंगे।

— समस्याओं का अंबार– 

ग्रामीणों की समस्याओं की फेहरिस्त लंबी है। राशन कार्ड, समग्र आई.डी., और मनरेगा से संबंधित समस्याओं के अलावा पंचायत द्वारा स्वीकृत रोड का निर्माण नहीं होना भी एक बड़ी समस्या है। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की लापरवाही के कारण उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर से सचिव को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। उनका मानना है कि इससे उनकी समस्याओं का समाधान होगा और ग्राम पंचायत में कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आएगा। ग्रामीणों के इस आवेदन के बाद अब देखना यह है कि कलेक्टर इस पर क्या कार्रवाई करते हैं और सचिव नरेश भारद्वाज पर लगाए गए आरोपों का क्या नतीजा निकलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button