गंज में शुरू हुई व्यवस्थित पार्किंग सुविधा।

व्यापारियों और वाहन चालकों को मिलेगी राहत।

बैतूल। गंज क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाले ट्रैफिक जाम को देखते हुए अब व्यवस्थित पार्किंग सुविधा शुरू कर दी गई है। रेलवे स्टेशन के सामने एवं बाजार क्षेत्र में आए दिन कमर्शियल वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनती थी, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

इसी समस्या के समाधान के लिए बेतूल रेलवे स्टेशन स्थित होटल सेनानी के पीछे अधिकृत पार्किंग व्यवस्था शुरू की गई है। यह पार्किंग मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा जारी टेंडर के अंतर्गत संचालित की जा रही है, जहां ट्रक, मिनी वाहन सहित सभी प्रकार के कमर्शियल एवं छोटे-बड़े वाहन 24 घंटे पार्क किए जा सकेंगे।

व्यापारियों के लिए यह सुविधा काफी लाभदायक साबित होगी, क्योंकि अब उनके माल वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। व्यापारी अपने आने वाले वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा करवा सकेंगे तथा आवश्यकता अनुसार अपनी दुकानों तक माल आसानी से पहुंचा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button