IPL Satta : सोमवारी में ढाबे पर आईपीएल का सट्टा खिलाने वाले गिरफ्तार

बैतूलबाजार का माेनू ठाकुर लिंक एवं पासवर्ड उपलब्ध करा रहा था

Betul IPL Satt News : बैतूल। बैतूल जिले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लगातार जिले में आईपीएल सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। गंज थाना पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि ग्राम सोमवारी के आगे बबन पाटिल के ढाबा मे कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट मैचों मे टीमों की हारजीत पर रुपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा की बुकिंग मोबाईल फोन से ले रहे है व आईपीएल सट्टा खेल रहे हैं ।मुखबिर के बताये स्थान ग्राम सोमवारी के आगे बबन पाटिल के ढाबा पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने छिपकर देखा तो तीन व्यक्ति अपने अपने हाथों में मोबाईल लिये खड़े दिखे। मोबाईल में देखकर लोगों से बात कर रहे तीनों व्यक्तियों ने जब पुलिस को देखा तो भागने का प्रयास करने लगे।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ की तो उनके द्वारा अपना नाम मयंक ठाकुर पिता राजेन्द सिंह ठाकुर उम्र 28 साल निवासी तिलक वार्ड कोठीबाजार बैतूल, शुभम बारस्कर पिता केशराज बारस्कर उम्र 23 साल निवासी मोतीवार्ड कोठीबाजार बैतूल और शुभम पवार पिता रामनाथ पवार उम्र 27 साल निवासी गोठी कालोनी मोतीवार्ड निवासी बताया। तीनों से अलग-अलग आईपीएल क्रिकेट का सट्टा तथा बुकिंग के बारे में पूछताछ की गई। उन्होने क्रिकेट मैच के दौरान आईपीएल मैच के हार जीत का दाव रूपये पैसों से सट्टा खेलना तथा खिलाया जाना स्वीकार किया।

तीनों ने बताया कि बैतूलबाजार निवासी मोनू ठाकुर नाम के व्यक्ति द्वारा मोबाईल नंबरो से आईपीएल क्रिकेट सट्टा का लिंक एवं पासवर्ड पैसे देकर प्राप्त करना तथा आईपीएल सट्टा खेलना एवं खिलवाया जा रहा है। पुलिस ने मयंक ठाकुर पिता राजेन्द सिंह ठाकुर उम्र 28 साल निवासी तिलक वार्ड कोठीबाजार बैतूल के ओप्पे कंपनी के मोबाईल फोन में देखा तो उसमें आईपीएल सट्टा खेलने खिलवाने का कुल ट्रांजेक्शन 62500 रुपये का मिला। शुभम बारस्कर पिता केशराज बारस्कर उम्र 23 साल निवासी मोतीबाई कोठीबाजार बैतूल से सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन जिसमें आईपीएल सट्टा खेलने खिलवाने का कुल ट्रांजेक्शन 40200 रुपये तथा आरोपी शुभम पवार पिता रामनाथ पवार उम्र 27 साल कोलोनी मोतीवार्ड के आई फोन12 में आईपीएल सट्टा खेलने एवं खिलवाने संबंधी कुल ट्रांजेक्शन 20000 रुपये का होना पाया गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ अपराध धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं धारा 109 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button