Betul News : बैतूल कलेक्टर की एसडीएम-तहसीलदारों को दो टूक: 15 दिन में लंबित प्रकरणों का करें निराकरण

Betul News : बैतूल।  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए अधिकारियों को वर्चुअली निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि मंगलवार को जनसुनवाई में भूमि के नामांतरण, बंटवारे, सीमांकन, सायबर तहसील के प्रकरण, स्वामित्व योजना एवं धारणाधिकार के अधिकतर प्रकरण सामने आए हैं। उन्होंने इन प्रकरणों का निराकरण 15 दिन में करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सूर्यवंशी ने जिले के एसडीएम, तहसीलदारों एवं अन्य राजस्व अधिकारियों से कहा कि विगत तीन माह से आप निर्वाचन प्रक्रिया में व्यस्त थे, मैं समझता हूं कि अब आप इलेक्शन मोड से बाहर आ चुके होंगे।

निर्वाचन में व्यस्तता के बाद अब इन लंबित प्रकरणों पर सुनवाई शीघ्र प्रारंभ करें। मैं 15 दिन परिणाम देखना चाहता हूं। चूंकि इस वर्ष उप चुनाव और लोकसभा चुनाव भी आगे है। अन्यथा यह पेडेन्सी आगे भी बढ़ती चली जाएगी और नए प्रकरण भी लंबित प्रकरणों में जुड़ते जाएंगे।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि आपके क्षेत्र में 16 दिसंबर से 25 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जैसा कि आप भी जानते है कि इस यात्रा का उद्देश्य वंचित रह गए हितग्राहियों को शासन की उन योजनाओं का लाभ दिलाना है जिसके वे हकदार है। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि हितग्राहियों को शत-प्रतिशत शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

शासन द्वारा विभिन्न प्रचार माध्यमों से इन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा की समाप्ति में 15 दिन शेष है। आप यह सुनिश्चित करें कि अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button