Betul Mandi Bhav : दाम लुढ़कने से घटी मक्का की आवक, गेहूं की आवक तेज
बैतूल मंडी भाव- दिनांक 3 मई 2023

Today Betul Mandi Bhav : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी में मक्का के दाम लगातार कम होने के कारण आवक तेजी से घट रही है। बुधवार को भी मक्का के दामों में कोई खास सुधार नहीं हो पाया है। मक्का की नीलामी न्यूनतम दर 1699 रुपये प्रति क्विंटल पर हुई है। मक्का के दाम अधिकतम 1850 रुपये प्रति क्विंटल ही रहे हैं।
मंडी में गेहूं के दाम भी बेहद कम हैं इसके बाद भी आवक लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को गेहूं की आवक 10750 बोरा की हुई और दाम न्यूनतम 1900 रुपये से लेकर अधिकतम 2325 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहे हैं।
देखें बैतूल मंडी में उपज की आवक और दाम क्या रहे :





