हादसा: इंदौर हाईवे पर बंसल कंपनी का डंपर दुकानों में घुसा, बड़ा हादसा टला

Accident: Dumper of Bansal company entered into shops on Indore highway, big accident averted

Today Betul News:बैतूल बैतूल–इंदौर नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही बंसल कंपनी का एक डंपर खेड़ी सांवलीगढ़ में तीन दुकानों में घुस गया। रात में हुए हादसे से कोई हताहत तो नही हुआ लेकिन दुकानों को खासा नुकसान हुआ है। इस हादसे को लेकर लोगों में बेहद गुस्सा पनप रहा है।
लोगों का कहना है कि बैरियर चौक पर दिन भर लोगों की भीड़ लगी रहती है लेकिन बंसल कंपनी के डंपर चालक अंधी रफ्तार से वाहन दौड़ते रहते हैं। यातायात पुलिस के द्वारा आज तक ना तो बंसल कंपनी के डंपर चालकों के लाइसेंस चेक किए गए और ना ही ब्रीथ एनालाइजर से उनके नशे में होने की जांच की गई। जबकि गांव के बाइक चालकों को हर दिन ही यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात  हाईवे पर ग्राम खेडी सांवलीगढ़ बेरियर चौक की शासकीय शराब दुकान के पास स्थित शापिंग काम्प्लेक्स में अंधी रफ़्तार से दौड़ रहा डंपर सीधा  अनियंत्रित होकर  तीन दुकानों में घुस गया।  बंसल कंपनी के डंफर क्रमांक एमपी 04 जेड जी 1562  के चालक ने शराब के नशे में  लापरवाही पूर्वक डंफर चलाकर  शराब दुकान के पास स्थित शापिंग काम्प्लेक्स में स्थित माँ शीतला नास्ता पॉइंट,  सिद्धि विनायक हार्ड वेयर और एक अन्य दुकान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर डाला।
होटल के संचालक सोनू यादव ने बताया कि डंफर चालक शराब के नशे में था । रात करीब तीन बजे तीनों दुकानों को क्षतिग्रस्त करते हुए रुक गया।  तीन दुकानों की शटर बर्बाद हो गई। छत दीवार में क्रैक आ गाते हैं।  दुकानदारों में इस हादसे को लेकर बंसल कंपनी के खिलाफ बेहद आक्रोश है। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर  पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी  मौके  पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
इस जगह पर लोगों की दिन भर आवाजाही होती रहती है। यदि बेलगाम डंपर दिन के समय दुकानों में घुसता तो गंभीर हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि बंसल कंपनी के सभी वाहनों के चालकों के लाइसेंस चेक कराए जाएं। रात के वक्त सभी वाहनों के चालकों के नशे में होने की जांच ब्रीथ एनालाइजर से भी कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button