Forest News: महुपानी के जंगल से सागौन की अवैध कटाई, 7 घन मीटर लकड़ी बरामद

Illegal harvesting of teak from Mahupani forest, 7 cubic meters of wood recovered

Today Betul News: बैतूल। जिले में सागौन माफिया पूरी तरह से हावी हो गया है। वन विभाग के अमले की कथित मिलीभगत, लापरवाही के कारण लगातार जंगल काटा जा रहा है। कारवाई के नाम पर कभी कभार किसी ग्राम में कारवाई कर दी जाती है।
ताजा मामला दक्षिण वनमंडल की ताप्ती रेंज के महूपानी में अवैध सागौन कटाई का मामला सामने आया है। यहां जंगल में सागौन के ठूंठ काटकर रखे हुए थे। लेकिन इसी बीच महूपानी के जंगल में अवैध कटाई की जानकारी में मिलते ही दक्षिण वनमंडल के डीएफओ विजयानन्तम टीआर ने जांच दल को मौके पर रवाना किया। जांच दल ने 7 घनमीटर अवैध सागौन बरामद किया। जिसका बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये है।
हालांकि इस मामले में किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाए। आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताप्ती रेंज की रेंजर पूजा नागले समेत अन्य वनकर्मियों की चार सदस्यीय टीम जांच कर रही है।इसमें यहां के स्थानीय वन अमले के बयान भी लिए जाएंगे।
दक्षिण वनमंडल के डीएफओ विजयानन्तम टीआर ने बताया कि महूपानी के जंगल में काटकर रखी अवैध सागौन बरामद की है। पूरे मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button