Betul politics: ‘सेट गेम’ के तहत कांग्रेस पार्टी से अलग हुए शर्मा बंधु

ग्रामीण अध्यक्ष ने लगाया आरोप; कहा पर्दे के पीछे रहकर पहले से कर रहे थे भाजपा का काम 

बैतूल। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और भाजपा कांग्रेस के सूरमा मैदान में उतर चुके हैं। इस बीच, बैतूल, हरदा लोकसभा सीट पर पर्दे के आगे और पीछे दो अलग-अलग तरह की तस्वीरें नजर आ रही हैं।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा और उनके छोटे भाई राकेश रक्कू शर्मा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस मामले में जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे ने आरोप लगाया कि सुनील शर्मा, रक्कू शर्मा ‘सेट गेम’ के तहत निजी स्वार्थ के लिए कांग्रेस पार्टी से अलग हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनील शर्मा पहले से पर्दे के पीछे रहकर भाजपा का काम कर रहे थे। अब खुलकर भाजपा पार्टी में शामिल हुए हैं। वागद्रे ने कहा कि जितने लोग भाजपा में गए हैं उनके अपने निजी स्वार्थ है। अधिकांश तो पूर्व से ही कांग्रेस में रहकर छुपकर भाजपा का कार्य करते थे, अब वही लोग खुलकर भाजपा का काम करेंगे। जिस तरह सोशल मीडिया पर भी लोग कह रहे हैं कि ड्रीम इलेवन, 400 बताया 40 लाया, नए-नए चेहरे क्यों ला रहे हैं, इस 40 में भी 30 पुराने भाजपा कार्यकर्ता थे, जिन्हें पुनः भाजपा में शामिल करने का ढोंग किया गया। इनका उद्देश्य नगर पालिका के बिल निकालना है। जिनकी विचारधारा कांग्रेसी नहीं, वही कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button