Youth assaulted in dispute: रास्ते को लेकर हुए विवाद में युवक से मारपीट

गोरगांव में पारिवारिक विवाद में बढ़ा तनाव, पुलिस से त्वरित कार्यवाही की मांग

बैतूल। भैंसदेही तहसील के ग्राम गोरगांव में कृषि भूमि पर रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत युवक ने एसपी से की है

गोरगांव निवासी आवेदक बृजेश पिता तिलकंच अमोदे ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बताया कि उनके सगे संबंधी अनावेदकगण शकुन, देवेन्द्र, रविन्द्र अमोदे ने मारपीट की है। शिकायत आवेदन के अनुसार घटना की शुरुआत पिछले शुक्रवार को हुई जब आवेदक बृजेश के सिर पर चोट आई थी, जिसकी सूचना पहले ही पुलिस को दी जा चुकी है। इसके बावजूद 4 नवंबर को सुबह करीब 8 बजे फिर से आवेदक पर हमले की घटना घटित हुई। अनावेदकगण ने इस बार पंचायत के लोगों को भी स्थान पर बुलाया, लेकिन पंचों की उपस्थिति में पुनः मारपीट कर दी गई, जिसमें बृजेश को फिर से चोटें आईं।

बृजेश ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच कृषि भूमि के रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है, जो अब गंभीर रूप ले चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनावेदकगण ने लगातार दो बार जान से मारने की नीयत से हमला किया है। जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।

आवेदक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है, परंतु पुलिस द्वारा अभी तक ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने से अनावेदकगण का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बृजेश ने पुलिस अधीक्षक से त्वरित कार्यवाही की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button