Unique Case : लोकसभा चुनाव का फार्म भरने चिल्लर लेकर पहुंचा प्रत्याशी, हैरत में पड़ गए निर्वाचनकर्मी

बैतूल में नामांकन पत्र जमा करने के अंतिम दिन सामने आया अनूठा मामला

Unique Case : बैतूल। लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र जमा करने 12500 रुपये की राशि में से 9200 रुपये के सिक्के लेकर जब एक प्रत्याशी रिटर्निंग अधिकारी के पास पहुंच गया तो वे हैरान रह गए। आनन-फानन में सिक्कों की गिनती करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी बुलाए गए और एक-एक सिक्के की गिनती करने के बाद उसे रसीद दी गई।

यह अनूठा मामला लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन गुरुवार को बैतूल में सामने आया है। बैतूल संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए गुरुवार को रानीपुर निवासी सुभाष बारस्कर 9200 रुपये के सिक्के लेकर कलेक्ट्रेट में पहुंच गए। आमतौर पर प्रत्याशी के द्वारा नोट ही लाए जाते हैं लेकिन जब ढेर सारे सिक्के देखे ताे कर्मचारी हैरत में पड़ गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी राजीव कहार ने अतिरिक्त कर्मचारी बुलवाए और उनके द्वारा सिक्काें की गिनती का काम पूरा किया गया।

सुभाष बारस्कर ने गुरुवार को किसान स्वतंत्र पार्टी से अपना नामांकन पत्र जमा किया। वे नामांकन पत्र के साथ जमा की जाने वाली 12 हजार 500 रुपये की निपेक्ष राशि में से 9200 रुपये के सिक्के और शेष राशि नोट के रूप में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।उन्होंने बताया कि लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए जनता से एक रुपये का सिक्का लेकर सहयोग मांगा। जनता ने उन्हें एक, दो रुपये का सिक्का देकर पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है। जनता से जो राशि जिस रूप में प्राप्त हुई थी उसे लेकर ही वे अपना नामांकन पत्र जमा करने के लिए पहुंचे थे।

देखें वीडियो…

पिछला विधानसभा चुनाव घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से लड़ने वाले सुभाष ने बताया कि आजादी के बाद भी क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है। हालत यह है कि छोटा महादेव भोपाली जाने के लिए आज तक विधायक और सांसद सड़क भी नहीं बनवा पाए हैं। प्राकृतिक संसाधन होने के बाद भी हमारे यहां रोजगार के साधन नही हैं। जिले का पूरा विकास करने की मंशा को लेकर वे चुनाव मैदान में उतरे हैं।जनता का जो सहयोग मिल रहा है उससे उन्हें और ताकत मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button