कौड़ईढाना में जुटे कांग्रेस नेता, स्व. सतीश धाड़से की जनसेवा को किया याद।
अमरावती सांसद बलवंत वानखेड़े ने नवयुगल को दिया आशीर्वाद, राज धाड़से की सक्रियता चर्चा में।

भैंसदेही। भैंसदेही नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. सतीश धाड़से के निवास कौड़ईढाना में उस समय राजनीतिक और सामाजिक माहौल खास बन गया, जब महाराष्ट्र के अमरावती सांसद बलवंत भाऊ वानखेड़े एवं अमरावती ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध बबलू देशमुख के विवाह में पहुंचे। उन्होंने स्व. सतीश धाड़से के पुत्र सौरभ धाड़से एवं शुभम धाड़से को नवविवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
सांसद बलवंत वानखेड़े एवं कांग्रेस नेताओं के धाड़से निवास पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। युवा कांग्रेस नेता राज धाड़से ने पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर एवं शाल-श्रीफल भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में युवा कांग्रेस नेता राज धाड़से की बढ़ती लोकप्रियता और स्व. सतीश धाड़से की राजनीतिक विरासत चर्चा का केंद्र बनी रही।
सांसद बलवंत वानखेड़े ने स्व. सतीश धाड़से को याद करते हुए कहा कि उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष रहते हुए सरलता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से कार्य किया, जिसकी छाप आज भी लोगों के दिलों में कायम है। उन्होंने कहा कि स्व. सतीश धाड़से हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में खड़े रहने वाले जननेता थे। उनके व्यवहार, कार्यशैली और जनता से सीधे जुड़ाव की चर्चा आज भी सम्मान के साथ की जाती है।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी स्व. सतीश धाड़से को सेवा और जनसंपर्क की राजनीति का प्रतीक बताया। वहीं युवा कांग्रेस नेता राज धाड़से को लेकर भी नेताओं में उत्साह दिखाई दिया। युवाओं के बीच उनकी सक्रियता, सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी और संगठन को मजबूत करने की भूमिका की खुलकर सराहना की गई।
राज धाड़से ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता स्व. सतीश धाड़से ने हमेशा जनता के लिए कार्य करने की सीख दी और उसी मार्ग पर चलते हुए वे लगातार क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय हैं।
कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक और राजनीतिक वातावरण एक साथ देखने को मिला, जहां नेताओं ने नवयुगल को शुभकामनाएं देने के साथ पुराने राजनीतिक संबंधों और जनसेवा के दिनों को भी याद किया। इस अवसर पर रविराज स्टोन क्रेशर के संचालक एवं शिक्षक रवि धाड़से, डॉ. महाले, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर, मोहित राठौर, महेश धोटेकर सहित कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांसद के साथ महाराष्ट्र से रोहित पटेल सभापति कृषि समिति धारणी, राहुल येवले जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस अमरावती, पियुष मालवीय, राजेश सुमेलकर, देविदास कोगे, राकेश झारखंडे, रानू ठाकुर, महेश थोटेकर, मोहित राठौर एवं ऋषभदास सावरकर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर यह चर्चा प्रमुख रही कि स्व. सतीश धाड़से की राजनीतिक विरासत आज भी क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाए हुए है और राज धाड़से उसी जनसंपर्क और लोकप्रियता को आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं।




