आज बैतूल में होगा सरपंच सम्मान समारोह, श्रीराम फायनेंस लिमिटेड आयोजित करेगा कार्यक्रम, जिलेभर के सरपंचों की रहेगी सहभागिता

बैतूल। श्रीराम फायनेंस लिमिटेड, बैतूल की ओर से आज 26 अगस्त बुधवार को सुबह 11 बजे सरले लॉन, एनएच-49, रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बडोरा, बैतूल में सरपंच सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रीराम फायनेंस के रीजनल बिजनेस हेड राकेश धोटे से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन सिंह शेखावत, बिजनेस यूनिट हेड मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सरपंच संघ बैतूल के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता महेश रावत तथा संतोष सिंह, जोनल बिजनेस हेड भोपाल होंगे। राकेश धोटे ने जिले के सभी सरपंचों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।




