सेवानिवृत्त शिक्षक जयंत कुमार जैन का निधन, अंत्येष्टि आज बुधवार दोपहर 01:30 बजे भैंसदेही में

दु:खद समाचार:- (यश इलेक्ट्रानिक्स)। जिले के भैंसदेही निवासी, जैन समाज भैंसदेही के पूर्व अध्यक्ष एवं बैतूल के अधिवक्ता श्री लवलेश जैन के पिताजी सेवानिवृत्त शिक्षक श्री जयंत कुमार जैन (जे.के.जैन) का बुधवार प्रात: 05:30 बजे लगभग निधन हो गया है। श्री जैन लगभग 75 वर्ष की आयु के थे।
विदित हो कि श्री जयंत कुमार जैन (तलघरे) पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार नागपुर के एक निजी अस्पताल में जारी था, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली।
श्री जयंत कुमार जैन (तलघरे) अपने पीछे पत्नि शिक्षिका सुशीला जैन, इकलौते बेटे अधिवक्ता लवलेश जैन एवं 2 बेटियां खुशबू जैन, दीपाली जैन को छोड़ गए हैं।
श्री जैन के निधन की खबर लगते ही परिवार, सामाजिक बंधुओं, इष्टमित्रों एवं उन्हें जानने वालों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
जयंत कुमार जैन की अंतिम यात्रा आज बुधवार दिनांक 05 अगस्त 2026 को दोपहर 01:30 बजे भैंसदेही के जैन मोहल्ला स्थित निज निवास से निकलेगी, जो भैंसदेही के समीप स्थित मोक्षधाम पहुंचेगी, जहाँ पर उनका पारंपरिक रीति-रिवाज अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
श्री जयंत कुमार जैन को बैतूल के विनोबा वार्ड स्थित यश इलेक्ट्रानिक्स परिवार विनम्र श्रद्धा सुमन अर्पित करता है और परिवार पर आए अचानक इस दु:ख की घड़ी को सहन करने एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता है।
यशपाल साहू, बैतूल :- मो.नं.9424460608, 7089898585




