निर्जला एकादशी व्रत पूजन अनुष्ठान समारोह 25 को ।

बैतूल। युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में निर्जला (भीमसेनी) एकादशी एकादशी व्रत पूजन अनुष्ठान समारोह का आयोजन 25 जून दिन गुरुवार को शाम 6 बजे से तुलसी भवन विनोबा वार्ड बैतूल में आयोजित की जाएगी। पंडित पुष्पेंद्र तिवारी ने बताया कि निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन बिना जल और अन्न ग्रहण किये भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस व्रत को करने से पूरे साल की सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है। जो लोग साल भर की 24 एकादशियों का उपवास नहीं कर पाते हैं वे केवल इस व्रत को करके सभी एकादशियों के समान पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन जरूरतमंदों को शरबत ,मटका, छाता, पंखा और मीठे फल दान करने का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है। पंडित पुष्पेंद्र तिवारी ने बताया कि निर्जला एकादशी को वर्ष की सबसे कठिन श्रेष्ठ और सर्वाधिक पुण्यदायी एकादशी कहा जाता है। व्रत व्यक्ति के भीतर मानसिक शारीरिक और आध्यात्मिक शुद्ध लाता है इससे आत्म बल नैतिक शक्ति और ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ती है। निर्जला एकादशी का व्रत विशेष रूप से तप त्याग और आत्म संयम का प्रतीक माना गया है।




