जामुन बिछवा के विकास सूर्यवंशी ने वाणिज्य में हासिल की पीएचडी।

बैतूल। जिले के ग्राम जामुन बिछवा निवासी विकास कुमार सूर्यवंशी ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से वाणिज्य विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विकास कुमार सूर्यवंशी ग्राम जामुन बिछवा निवासी कैलाश सूर्यवंशी और श्रीमती आशा सूर्यवंशी के सुपुत्र हैं। उन्होंने इंपैक्ट ऑफ माइक्रोफाइनेंस ऑन एम्पावरिंग वूमेन ऑफ इंदौर डिस्ट्रिक्ट विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

यह शोध कार्य डॉ. एस. एम. अनस इकबाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शोध में इंदौर जिले की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में माइक्रो फाइनेंस की भूमिका और उसके प्रभाव का विस्तृत अध्ययन किया गया है।

डॉ. विकास कुमार सूर्यवंशी की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button