विश्व आदिवासी दिवस, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विश्व आदिवासी दिवस, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
बैतूल। तहसील एवं भू-अभिलेख कार्यालय, एसडीएम ऑफिस बैतूल में कार्यरत समस्त आदिवासी अधिकारी कर्मचारी की ओर से विश्व आदिवासी दिवस, रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई है। इन तीनों विशेष अवसरों पर कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौहार्द और देशभक्ति की भावना को और भी अधिक मजबूत करें।





