Author: Mahesh Sahu

  • सांसद दुर्गादास उइके के जन्मदिवस पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

    सांसद दुर्गादास उइके के जन्मदिवस पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

    बैतूल। बैतूल-हरदा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दुर्गादास उइके के जन्मदिवस के अवसर पर आज बैतूल स्थित सांसद कार्यालय में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

     

    जन्मदिवस के अवसर पर सांसद श्री दुर्गादास उइके ने भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त बैतूल जिला संयोजक (अध्यक्ष) श्री राजा साहू को भी अपनी ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं ने श्री राजा साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

     

    कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार, जिला महामंत्री श्री कृष्णा गायकी, कमलेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष दीपू सलूजा , गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री राजा साहू, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अरुण जयसिंह, आशीष पवार, संजू साहू, श्याम टेकपुरे, पिंटू माहले, कुणाल शर्मा, सतीश माहाते, मुन्ना मानकर एवं अनिल मंडलकर सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सांसद श्री दुर्गादास उइके को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं जनसेवा के कार्यों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

  • संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम से चार गांवों को मिली सार्वजनिक भवनों की सौगात

    संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम से चार गांवों को मिली सार्वजनिक भवनों की सौगात

    बैतूल। संत रामपाल महाराज द्वारा संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के तहत बैतूल जिले की ग्राम पंचायत बांसपनी और ग्राम पंचायत सिल्लौट के अंतर्गत चार सार्वजनिक निर्माण कार्य पूरे किए गए। इनमें दो गांवों में ग्रामीणों की बैठकों के लिए टीन शेड की चौपाल, एक गांव में पक्का सार्वजनिक भवन और दूसरे गांव में बच्चों की पढ़ाई के लिए आंगनवाड़ी भवन शामिल है। चारों भवनों का लोकार्पण बैतूल (पाढर) भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदन यादव ने ग्रामवासियों और सरपंचों की उपस्थिति में किया।

    मुहिम के तहत ग्राम पंचायत बांसपनी के ग्राम उमरवानी में ग्रामीणों की बैठक के लिए 15×25 फीट का सार्वजनिक टीन शेड बनाया गया है। इसी पंचायत के ग्राम ठानी में भी 15×25 फीट का सार्वजनिक टीन शेड निर्मित किया गया है। इन दोनों चौपालों का उपयोग ग्रामवासी सामूहिक बैठकों और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के लिए कर सकेंगे।

    इसी तरह ग्राम पंचायत सिल्लौट के ग्राम झिरनाढाणा में 16×27 फीट का पक्का सार्वजनिक भवन बनाकर ग्रामीणों को सौंपा गया। भवन में दो पंखे और संपूर्ण लाइट फिटिंग की व्यवस्था की गई है। ग्राम रावणबाड़ी में बच्चों की पढ़ाई के लिए 26×22 फीट का पक्का आंगनवाड़ी भवन तैयार कराया गया है। इसमें भी पंखे और संपूर्ण लाइट फिटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

    इन चारों निर्माण कार्यों का लोकार्पण भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदन यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बूथ प्रभारी भीमराव वामनकर, ग्राम पंचायत बांसपनी के सरपंच सोनू उइके, उपसरपंच टीकाराम यादव, ग्राम पंचायत सिल्लौट के सरपंच मोंटू उइके और सचिव रामकिशोर झरबड़े सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • कविताओं में दिखा बदलते समाज का आईना, वाल्मीकि जयंती पर जुटीं सृजन साहित्य कुंज की साहित्यकार सखियां

    कविताओं में दिखा बदलते समाज का आईना, वाल्मीकि जयंती पर जुटीं सृजन साहित्य कुंज की साहित्यकार सखियां

    बैतूल। महर्षि वाल्मीकि के जीवन में आए परिवर्तन, उनकी ऋषि बनने की यात्रा और रामायण की रचना से लेकर आज के बदलते सामाजिक परिवेश और संस्कारों तक, विभिन्न विषयों पर काव्य प्रस्तुतियों के साथ सृजन साहित्य कुंज की मासिक बैठक आयोजित की गई। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नेहरू पार्क में हुई इस बैठक में साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, जीवन मूल्यों और बदलते दौर की चुनौतियों को अभिव्यक्त किया। बैतूल से बाहर निवासरत साहित्यकार सखियां भी ऑनलाइन जुड़ीं।

    बैठक में सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर चर्चा की गई। उनके जीवन में आए बदलाव और एक सामान्य व्यक्ति से ऋषि बनने की यात्रा के साथ रामायण की रचना के प्रसंग पर विचार रखे गए। इसके बाद महर्षि वाल्मीकि को नमन कर काव्य पाठ का दौर शुरू हुआ। विजी अशोक ने संस्कारों में आ रही कमी पर कविता प्रस्तुत कर आज के बदलते परिवेश पर सवाल उठाए। अतिथि अनीता जैन ने सांसों का क्या भरोसा कविता सुनाई। विद्या निर्गुडकर ने ऑनलाइन जुड़कर वाल्मीकि जयंती के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि दीपा मालवी ने शिवशक्ति कविता के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया।

    माधवी ठाकुर ने आज के बच्चों में बदलते संस्कारों पर काव्य पाठ किया। ललिता कोसे ने चेहरे पर मुस्कान होनी चाहिए- कविता के जरिए हर परिस्थिति में मुस्कुराते रहने का संदेश दिया। चित्रा धोटे ने ऑनलाइन परिवार और संस्कार विषय पर अपनी कविता प्रस्तुत की। मीरा एंथोनी ने मौजूदा अफरातफरी के दौर में ठगी के सवाल को उठाते हुए जनता की कसौटी कविता सुनाई। इंदौर से ऑनलाइन जुड़ी सरोजिनी कावले ने जीवन विषय पर काव्य पाठ किया।

    प्रतिभा देशपांडे ने ऑनलाइन जुड़कर सभी को शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। अरुणा पाटणकर ने भी शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए शरद पूर्णिमा का चांद कविता सुनाई। उनकी प्रस्तुति ने बैठक में साहित्यिक उल्लास का माहौल बनाया।

    बैठक के दौरान संस्था के वार्षिक कार्यक्रम के आयोजन की तिथि और स्थान को लेकर भी चर्चा की गई। अंत में सभी ने स्वल्पाहार किया और साहित्य सृजन की निरंतरता बनाए रखने की बात कहते हुए एक-दूसरे से विदा ली।

  • Video: बैतूल के पत्रकार गगनदीप खेरे को नई दिल्ली में मानद डॉक्टरेट की उपाधि, तीन दशक की पत्रकारिता को मिला सम्मान

    Video: बैतूल के पत्रकार गगनदीप खेरे को नई दिल्ली में मानद डॉक्टरेट की उपाधि, तीन दशक की पत्रकारिता को मिला सम्मान

    बैतूल। वरिष्ठ पत्रकार गगनदीप खेरे को नई दिल्ली में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से सक्रिय खेरे को यह सम्मान पत्रकारिता, समाज कल्याण, शांति और सामुदायिक विकास में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रेस्टीज प्रेस अवार्ड काउंसिल, नई दिल्ली की ओर से 24 अक्टूबर को रेडिसन ब्लू होटल स्थित मैपल गोल्ड बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में गगनदीप खेरे को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

    मथुरा के महंत प्रशांत गिरी महाराज, काउंसिल के अध्यक्ष सौरभ वशिष्ठ और आईटीबीपी के सेवानिवृत्त कमांडेंट ओमप्रकाश यादव ने उन्हें सम्मानित किया।गगनदीप खेरे की उपलब्धियों पर लिखा गया लेख वायरल होने के बाद उनकी पत्रकारिता का सफर चर्चा में आया। इसके बाद प्रेस्टीज प्रेस अवार्ड काउंसिल के सदस्यों ने उनसे संपर्क किया और उनके योगदान को देखते हुए सम्मान के लिए चयन किया।गगनदीप खेरे ने बैतूल और भोपाल से प्रकाशित कई साप्ताहिक एवं दैनिक समाचार पत्रों में संवाददाता के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं साप्ताहिक समाचार पत्र शुरू किया। समाचार पत्र के संचालन के दौरान उन्होंने कंपोजिंग से लेकर मशीन चलाने तक की जिम्मेदारी निभाई। बाद में उन्होंने समाचार पत्र को दैनिक स्वरूप दिया। वर्तमान में इसके बैतूल और भोपाल से दो संस्करण प्रकाशित होते हैं। वे ताप्ती समन्वय यूट्यूब चैनल के संपादक भी हैं। गगनदीप खेरे मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क संचालनालय से राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार हैं। इसके साथ ही वे बैतूल जिला संपादक एवं प्रकाशक संघ के जिला अध्यक्ष और अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। इस उपलब्धि पर गगनदीप खेरे ने सम्मान का श्रेय अपने परिवार, स्टाफ, मित्रों और सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

  • दिल्ली में लोकार्पित हुई आशुतोष एवं प्रवीण गुगनानी की पुस्तक

    दिल्ली में लोकार्पित हुई आशुतोष एवं प्रवीण गुगनानी की पुस्तक

    बैतूल। बैतूल के आशुतोष गुगनानी एवं प्रवीण गुगनानी की पुस्तक जीएसटी रिफार्म्स 2025 वैदिक टैक्सेशन युवा कर राहत नीति का दिल्ली के प्रतिष्ठित कांस्टिट्युशन क्लब में विमोचन हुआ। हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित इस पुस्तक में वैदिक कराधान, जीएसटी सुधारों, युवाओं को कर राहत, नई शिक्षा ऋण नीति और गिग वर्कर्स की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक की प्रस्तावना केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखी है एवं इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की है। वित्त राज्यमंत्री एवं उप्र भाजपा अध्यक्ष ने अपनी प्रस्तावना में लिखा है कि यह पुस्तक पाठकों को वैदिक कालीन कर प्रणाली से लेकर भविष्य के जीएसटी सुधारों तक की सुरुचिपूर्ण यात्रा पर ले जाती है। यह पुस्तक नई पीढ़ी के लिए टैक्स विशेषज्ञों हेतु एक संदर्भग्रंथ का कार्य करेगी।

      इस अवसर पर आयोजन अध्यक्ष के रूप में किशोर मकवाना, अध्यक्ष राष्ट्रीय जनजाति आयोग, श्रीमती जोराम एनिया, सदस्य, नीति आयोग (प्लानिंग कमीशन ऑफ इंडिया) एवं प्रोफ. अश्विनी महाजन, अर्थशास्त्री, जीएसटी कौंसिल के सलाहकार एवं स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंयोजक उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय अजा आयोग अध्यक्ष किशोर मकवाना ने कहा कि जीएसटी के लागू होने एवं उसके 2025 के रिफार्म्स के बाद की परिस्थितियों को यह पुस्तक सटीक प्रकट करती है। वर्तमान जीएसटी में ‘वैदिक कराधान’ को खोजना एवं इस संदर्भ में सुझाव देने का महत्वपूर्ण कार्य इस पुस्तक ने किया है। प्राचीन भारत की मानवीय, संवेदनशील एवं व्यावहारिक कराधान प्रक्रिया आज भी वैश्विक स्तर पर एक सर्वस्वीकार्य व सर्व हितकारी कराधान व्यवस्था है। इस पुस्तक में भारत में कुटुंब परंपरा वाले परिवारों के व्यावसायिक सिस्टम का अध्ययन, रिपोर्ट एवं भविष्य के उपयोग हेतु योजना प्रस्तुत की गई है।

                 अरुणाचल की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं नीति आयोग की सदस्य जोराम एनिया ने कहा कि – यह पुस्तक भारत के राजनैतिक, आर्थिक एकीकरण के साथ-साथ भावनात्मक एकीकरण के बल को प्रकट करती है। लेखक आशुतोष एवं प्रवीण ने जीएसटी में युवा कर राहत नीति का जो स्वरूप प्रस्तुत किया है वह अभिनव एवं उपयोगी है।

               नीति आयोग (प्लानिंग कमीशन) की सदस्य ने यह भी कहा कि पुस्तक में इस बात की भी चर्चा है कि नई शिक्षा ऋण नीति से देश में ‘नई शिक्षा नीति’ और अधिक प्रभावी हो सकती है। जोराम एनिया ने कहा कि लेखक ने ‘नई शिक्षा ऋण नीति’ के प्रस्ताव से सामयिक व सटीक बात देश के समक्ष रखी है जिस पर विचार किया जा सकता है।

              अश्विनी महाजन ने जीएसटी कौंसिल के साथ चर्चाओं के अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अंतिम दिनों में जीएसटी के सॉफ़्टवेयर में आई गड़बड़ी ने अरुण जेटली को परेशान कर दिया था फिर भी वे अटल रहे और समस्याओं को साधकर नियत तिथि पर उन्होंने जीएसटी को लागू कर दिया था।

                  पुस्तक के लेखक एवं लियोन यूनिवर्सिटी, फ्रांस के विद्यार्थी रहे आशुतोष गुगनानी ने पुस्तक रचना के संदर्भ में बताते हुए कहा कि – इस पुस्तक लेखन के अनुभव ने उन्हें भारत का, उसकी वित्तीय सोच का व लक्ष्य का गहन अध्ययन करा दिया है।

                       जीएसटी रिफार्म्स के साथ-साथ इस पुस्तक में वैदिक कराधान, युवा कर राहत नीति, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत युवाओं, गिग वर्कर्स की आर्थिक एवं जान-माल की सुरक्षा, नई शिक्षा ऋण नीति, राष्ट्रीय युवा संवाद एवं विवाह मंच जैसे नए विषय भी लिखे गए हैं।

             आयोजन संचालन कलाप्रेमी लेखक संघ के संयोजक एवं सोशल मीडिया एक्सपर्ट आशीष अंशु ने किया। अंत में प्रकाशक प्रशांत जैन ने सभी अतिथियों, आगंतुकों व लेखकों का आभार प्रकट किया।

  • मां तुलजा भवानी गरबा महोत्सव में दीप नृत्य से भक्तिमय हुआ माहौल

    मां तुलजा भवानी गरबा महोत्सव में दीप नृत्य से भक्तिमय हुआ माहौल

    बैतूल। क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन की अध्यक्ष अरुणा पाटणकर एवं उनकी कार्यकारिणी के तत्वावधान में कस्तूरी बाग में मां तुलजा भवानी गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ संरक्षक बहनों सहित प्रवीण ठाकरे, मुन्ना मानकर, नागेंद्र वागद्रे, ललित साबले और चढ़ोकार सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सारणी-बगडोना की अध्यक्ष सरिता कापसे के साथ वर्षा जी और हेमागिनी कनाते जी भी शामिल हुईं।

    कार्यक्रम की शुरुआत सरिता कापसे, माधुरी साबले, जया मानकर, वंदना देशमुख, चन्द्रकला गावंडे, समाज की प्रथम अध्यक्ष अलका लिखितकर और वर्तमान अध्यक्ष अरुणा पाटणकर द्वारा मां तुलजा भवानी के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। कुशल नृत्यांगना मोनिका वागद्रे ने गरबा नृत्य की रूपरेखा तैयार की। इसके बाद कार्यक्रम प्रभारी सोनाली वागदरे, योगिता गायकवाड़, संध्या अड़लक, सुनीता साबले, संध्या कावड़कर, दुर्गा दवण्डे, रीता वाघमारे, लेखनी डोंगरे, दीपिका वागद्रे, हेमलता लोखंडे, जमना पंडाग्रे, कला माकोड़े, भारती धोटे, लता कनाठे, गूंता देशमुख, ज्योति बारस्कर, कल्पना पांसे और अनुराधा देशमुख ने दीप नृत्य के माध्यम से मां अम्बे की आराधना की।

    गरबा गीतों पर अलका लिखितकर, अनीता वागद्रे, संगीता गलफट, लता चढ़ोकार, राजेश्वरी लिखितकर, कविता धोटे, शेवन्ति माकोड़े, लता माकोड़े, सुमित्रा माकोड़े, गीता धोटे, वनिता बोहरपी, जयश्री अड़लक, ममता बारस्कर, सरोज माकोड़े, विशाखा लिखितकर, नीतू चढ़ोकार और अरुणा पाटणकर ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। दो से तीन घंटे तक चले इस महोत्सव में उपस्थित महिलाओं और समाजजनों ने उत्साहपूर्वक गरबा किया तथा प्रस्तुतियों की सराहना की।

    कार्यक्रम का संचालन सोनाली वागद्रे, योगिता गायकवाड़ और लेखनी डोंगरे ने किया। अंत में अध्यक्ष अरुणा पाटणकर ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के सभी भ्राताओं और भगिनियों से आगे भी सहयोग बनाए रखने की अपील की। महोत्सव ने मां अम्बे की आराधना के साथ सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और पारंपरिक संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया।

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजनों का सम्मान, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने की सेवा

    सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजनों का सम्मान, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने की सेवा

    बैतूल। भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ, जिला बैतूल इकाई द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा भारती आनंद धाम, भारत-भारती, बैतूल में वृद्धजनों की सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया तथा उनके चरण पखारकर आत्मीयता और सम्मान का भाव प्रकट किया। इस अवसर पर वृद्धजनों को शाल भेंट की गई। इसके पश्चात सभी ने वृद्धजनों के साथ भोजन कर उनके साथ समय बिताया और उनके अनुभव एवं विचार भी सुने।

    कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं पद्मश्री सम्मान प्राप्त श्री मोहन जी नगर, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री गेलेन्द्र राठौर, बैतूल जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश फाटे, बैतूल जिला काष्ठ विनिर्माता संघ के अध्यक्ष श्री राजा साहू, होटल व्यवसायी श्री संजय मीरानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री इंद्रपाल पांडे, भाजपा मीडिया से श्री मनीष मिसर टिंबर व्यापारी श्री मोहन यादव सहित भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आनंद धाम के सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता का भाव व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान एवं उनकी सेवा करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

    आनंद धाम के सहयोगी सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।

  • बालरंग में निखरी साहित्य, संस्कृति और योग की प्रतिभाएं, संभाग स्तर के लिए चयनित हुए विद्यार्थी

    बालरंग में निखरी साहित्य, संस्कृति और योग की प्रतिभाएं, संभाग स्तर के लिए चयनित हुए विद्यार्थी

    विजेता 13 अक्टूबर को नर्मदापुरम में संभाग स्तर पर देंगे प्रस्तुति

    बैतूल। जिला स्तरीय बालरंग महोत्सव का आयोजन 1 अक्टूबर को ई.एफ.ए. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल गंज में किया गया। जिला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी महेश गुंजेले ने बताया कि प्राचार्य ललितलाल लिल्होरे के मार्गदर्शन में आयोजित महोत्सव में जिले के आठों विकासखंडों से कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 8 और वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 12 के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 16 विधाओं में भाग लिया। संभाग स्तरीय बालरंग महोत्सव 13 अक्टूबर को नर्मदापुरम में आयोजित होगा।

    महोत्सव में साहित्यिक, सांस्कृतिक, संस्कृत, उर्दू, निःशक्त-दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता और योग सहित 16 विधाएं शामिल रहीं। बालरंग का उद्देश्य विद्यार्थियों के सृजनात्मक कौशल को विकसित करने, उन्हें प्रोत्साहित करने और अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। स्कूल शिक्षा विभाग के इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों की सांस्कृतिक, साहित्यिक और योग सहित विभिन्न प्रतिभाओं को निखारने के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर भी मिलता है। राष्ट्रीय स्तर के बालरंग महोत्सव में विभिन्न राज्यों से आने वाले बच्चों को देश की विविध संस्कृति, लोककला और परंपराओं को जानने-समझने का अवसर मिलता है। सामान्य विद्यार्थियों के साथ दिव्यांग बच्चों के लिए भी विशेष साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

    जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लोकनृत्य के वरिष्ठ वर्ग में दीक्षा नरवरे और साथी, सांदिपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसदेही तथा कनिष्ठ वर्ग में मोना कुमरे और साथी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वंडली प्रभातपट्टन प्रथम रहे। लोकगीत के वरिष्ठ वर्ग में भाग्यश्री राउत और साथी, पी.एम.श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुलताई तथा कनिष्ठ वर्ग में मोहित पंवार और साथी, सांदिपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार प्रथम रहे। नृत्य नाटिका के वरिष्ठ वर्ग में लतिका घोटे और साथी, सांदिपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमला तथा कनिष्ठ वर्ग में भाग्यश्री पंवार और साथी, सांदिपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार प्रथम रहे।

    कव्वाली के वरिष्ठ वर्ग में तनु भुमरकर और साथी, ई.एफ.ए. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल गंज तथा कनिष्ठ वर्ग में सहनवाज शाह और साथी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिंदी-उर्दू मुलताई प्रथम रहे। शास्त्रीय नृत्य के वरिष्ठ वर्ग में कविता बोड़खे, पी.एम.श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारड़सिंघा मुलताई तथा कनिष्ठ वर्ग में डोली मालवीय, ई.एफ.ए. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल गंज प्रथम रहीं। सुगम संगीत के वरिष्ठ वर्ग में रूद्र देशमुख, सांदिपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार तथा कनिष्ठ वर्ग में आंचल बारस्कर, सांदिपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमला प्रथम रहीं।

    जिला स्तर से प्रथम आए प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। बालरंग 2026 में योग और निबंध प्रतियोगिता के चयनित छात्र-छात्राएं जिला स्तर से सीधे राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

    प्रतियोगिता के निर्णायक प्राचार्य पी. सोनकुसले, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बांसपानी, आई. लिल्होरे, प्राचार्य हाई स्कूल सदर, हेमलता मालवीय, प्राचार्य हाई स्कूल गर्ग कॉलोनी और सारिका तिवारी, प्राचार्य रोढ़ा रहीं। आयोजन में शिक्षक खुशबू साहू, सुनंदा उइके, हिरेन्द्र शुक्ला, सुशिला अड़लक, एल.सी. लिल्होरे, नर्मदा प्रसाद मिश्रा, रणजीत धुर्वे, शीला इवने, सुमित्रा पंवार, ओम प्रकाश बालपांडे, राकेश सोनी, संतोष करोले, मुकेश सरियाम, रश्मि राजूरकर, चेतन मालवीय, निम्मी परिहार, अतुल कापसे, सुरेश नरवरिया, शिवप्रसाद मोहबे, वीरेन्द्र कुमार झरबड़े, करन पंवार सहित सभी विकासखंडों से आए शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।

  • गांधी के विचारों को शब्दों में उतारा, निबंध प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाई रचनात्मकता

    गांधी के विचारों को शब्दों में उतारा, निबंध प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाई रचनात्मकता

    बैतूल। महात्मा गांधी के विचारों, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांधी जयंती पर जीनियस यूथ क्लब, गोदीढाना में विशेष आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत (माय भारत) एवं नेहरू युवा केंद्र, बैतूल के सहयोग से हुए कार्यक्रम में युवाओं ने निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से महात्मा गांधी के जीवन और विचारों को अपने शब्दों में अभिव्यक्त किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद युवाओं एवं प्रतिभागियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में महात्मा गांधी के जीवन, विचारों, स्वच्छता और समाज के प्रति जिम्मेदारी जैसे विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को गांधीजी के स्वच्छता, अहिंसा और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश से जुड़ने तथा इन्हें अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जीनियस यूथ क्लब के सदस्य एवं स्थानीय प्रतिभागी उपस्थित रहे।

  • सेहरा ग्राम पंचायत में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर हुई चर्चा, ग्रीन आर्मी युवा मंडल ने जगाई स्वच्छता की अलख, ग्रामसभा में ग्रामीणों ने लिया भाग

    सेहरा ग्राम पंचायत में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर हुई चर्चा, ग्रीन आर्मी युवा मंडल ने जगाई स्वच्छता की अलख, ग्रामसभा में ग्रामीणों ने लिया भाग

    बैतूल बाजार। महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छता दिवस के अवसर पर ग्रीन आर्मी युवा मंडल ने मेरा युवा भारत (माय भारत) एवं नेहरू युवा केंद्र, बैतूल के सहयोग से सेहरा ग्राम पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन किया। ग्रामसभा में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और गांव को साफ-सुथरा बनाए रखने को लेकर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

    कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव सहित गांव के सम्मानित नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों को कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा गांव के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रीन आर्मी युवा मंडल के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वच्छता के प्रति सामूहिक भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता रही।