ACCIDENT : भोपाली से दर्शन कर लौटते वक्त बाइक दुर्घटना में महिला की मौत, दो गंभीर

 

अस्पताल में लगी भीड़

accident news betul : बैतूल। जिले में छोटा महादेव के नाम से प्रसिद्ध भोपाली में बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हिवरखेड़ निवासी अर्चना पति गोपाल , महेंद्र और आकाश सोमवार को बाइक से भोपाली में दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते वक्त बंजारीमाई के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों को गंभीर चोट आई।

घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया जहां डाक्टर ने परीक्षण के बाद अर्चना पति गोपाल उम्र 30 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button