वंडर किड: चार साल का अगस्त्य डेढ़ मिनट में 8 भाषाओं में बोल देता है 1 से 10 तक अंक

वंडर किड ने जीते नेशनल और इंटरनेशल अवार्ड

Good News Betul: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आरडी स्कूल के कक्षा केजी 2 के छात्र अगस्त्य भार्गव ने 4 वर्ष 7 माह की आयु में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड और वल्र्ड वाईड बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज किया है। उन्होने 8 अलग-अलग राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, तेलगु, तमिल, मलयालम, मराठी, फ्रैंच और स्पेनिश में एक से दस तक अंकों को एक मिनट 19 सैंकड़ में ज्युरी को सुनाया।

खेलने की उम्र में अगस्त्य ने रिकॉर्ड बनाया है। अगस्त्य आठ भाषाओं में एक से दस गिनती 1.19 मिनट में बोल लेता है। उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड और वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया है। अगस्त्य ने आठ भाषा में गिनती अपनी नानी, शिक्षक और परिचितों की मदद से सीखी है।

गंज निवासी अगस्त्य पिता आदित्य भार्गव की उम्र 4 वर्ष 7 माह है। इस उम्र में अगस्त्य ने रिकॉर्ड बनाया है। मां अपराजिता भार्गव ने बताया कि अगस्त्य ने 8 अलग-अलग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं हिन्दी, अंग्रेजी, तेलगु, तमिल, मलयालम, मराठी, फ्रैंच और स्पेनिश में एक से दस तक अंकों को 1.19 मिनट में बोलने का रिकॉर्ड बनाया है।

अपराजिता भार्गव ने बताया नानी संगीता भार्गव जब किसी परिचित से तेलगू भाषा में बात कर रही थी, इस भाषा को अगस्त्य दोहराने लगा। इससे पता चला कि अगस्त्य किसी भी भाषा को बहुत जल्दी सीख सकता है। फिर परिचितों ने सलाह दी कि अगस्त्य को और भाषाओं का ज्ञान कराकर रिकॉर्ड के लिए दिया जा सकता है। रिकार्ड के लिए संपर्क किया।

उन्होंने पहले वीडियो मंगाया। इसके बाद ऑनलाइन लिंक भेजी। इस बीच उन्होंने अगस्त्य से बीच में सभी आठ भाषाओं का लेकर गिनती पूछी। जून माह में प्रोसेस करने के बाद जुलाई में प्रमाण पत्र जारी किया है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने अगस्त्य को मेडल, प्रमाण पत्र, रिकॉर्ड बुक और आईडी भेजी है।

नानी ने सिखाई चार भाषा

नानी संगीता भार्गव ने अगस्त्य को चार भाषा हिन्दी, इंग्लिश, फ्रेंच और तेलगू भाषा सिखाई। फेमिली फ्रेंड ने स्पेनिश, स्कूल के शिक्षकों ने मराठी भाषा में गिनती सिखाई। इस तरह सभी की मदद से अगस्त्य को आठ भाषाओं में गिनती का ज्ञान हो गया।

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

अपराजिता ने बताया अगस्त्य का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना चाहते हैं। संपर्क करने पर पता चला कि अगस्त्य की उम्र कम है। उन्होंने बताया अगस्त्य को ऑर्ट एंड और क्राफ्ट में भी कई अवार्ड मिले हैं और पढ़ाई में भी अच्छा है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड और वर्ल्ड वाईड बुक ऑफ रिकार्ड में कम समय में अधिक भाषा और संख्या बोलने को लेकर तैयारी करवाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button