Marathon tour of Congress District President Nilay Daga: कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा 1 और 2 सितंबर को विभिन्न ब्लाकों में करेंगे मैराथन दौरा, दो दिन में लेंगे 8 बैठके

बैतूल। जिले में संगठन को सशक्त करने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के अध्यक्ष निलय विनोद डागा 1 और 2 सितंबर को बैतूल जिले के विभिन्न ब्लॉक एवं उपब्लॉक कांग्रेस इकाइयों के दौरे पर रहेंगे। इस दो दिवसीय दौरे में निलय विनोद डागा जिले के कुल आठ स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकों में भाग लेंगे, जहां वे संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे और आगामी रणनीति की दिशा तय करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री स्पेंसर लाल से मिली जानकारी के अनुसार, उनके दौरे की शुरुआत 1 सितंबर को दोपहर 11.45 बजे दुनावा में उपब्लाक कांग्रेस की बैठक से होगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे मुलताई के आशीर्वाद लॉन में मुलताई ब्लॉक कांग्रेस की बैठक होगी। दोपहर 2 बजे तिवरखेड़ के ठाकरे मंगल भवन में प्र.पट्टन ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे आष्टा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मासोद उप ब्लॉक की बैठक होगी।
दूसरे दिन 2 सितंबर को निलय विनोद डागा दोपहर 12.15 बजे कोथलकुंड में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपब्लॉक सावलमेढ़ा की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे उमा लॉन शिव मंदिर रोड भैंसदेही में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक, शाम 4.30 बजे ब्लाक कांग्रेस कमेटी बोरदेही उपब्लॉक की बैठक खेड़ली बाजार में आयोजित होगी तथा अंतिम चरण में शाम 6 बजे माथनकर लान आमला में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में शिरकत करेंगे।
निलय डागा का यह दौरा कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा, जिसमें वे जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल देंगे। यह दौरा आगामी चुनावी तैयारियों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की भूमिका को स्पष्ट किया जाएगा।
श्री डागा द्वारा लगातार जिलेभर में किए जा रहे सक्रिय प्रयासों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और आत्मविश्वास का संचार हो रहा है। संगठन की मजबूती के लिए उनका यह सघन कार्यक्रम कांग्रेस को जमीनी स्तर पर नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।




