सेंदूरझना में मनाया विश्वकर्मा जयंती महोत्सव, विधायक गंगा सज्जनसिंह उइके हुईं शामिल

बैतूल। ग्राम सेंदूरझना में विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति चिचोली के तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र की विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उइके द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चरणों में नमन के साथ की गई। अपने उद्बोधन में विधायक ने मातृशक्ति और बच्चों को हर परिस्थिति में तैयार रहने, आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने सेंदूरझना एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए ग्रामीण समस्याओं के निराकरण की बात कही और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, माता-बहनों और समस्त स्वजाति बंधुओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम को विधायक श्रीमती गंगा उइके के अलावा लक्ष्मीनारायण मालवीय, रमेशचंद्र मालवीय, श्रीराम महाराज, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा मालवीय, अमन कुशवाह, उमेश पेठे सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। आयोजन में समाज के गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग, माताएं और बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

विश्वकर्मा जयंती समारोह के दौरान मंथन ग्रुप के योगेश मालवीय द्वारा अपने दादा स्व. परसराम मालवीय एवं दादी स्व. श्रीमती नरबदी बाई मालवीय की स्मृति में पनती, नाती और पुत्र वेद मालवीय, पिता योगेश मालवीय एवं पिता घनश्याम मालवीय, बैतूल के माध्यम से 11 हजार रुपये की राशि भेंट की गई। इसके साथ ही मंथन ग्रुप द्वारा 1100 रुपये की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की गई, जिस पर विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति चिचोली ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मलाजपुर से श्री महंत बाबा, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंह उइके, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा मालवीय, उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा आंवलेकर, मंडल अध्यक्ष अमन आंवलेकर, नगर मंडल महामंत्री अमन कुशवाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश पेठे, किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अलकेश राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता शांतिवन गोस्वामी, दुर्गेश मालवी, भाजपा जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा भूपेंद्र कहार, जतिन आर्य, मनीष सोनी, गोलू देशमुख, समाज अध्यक्ष रमेशचंद्र मालवीय, बैतूल से पधारे संरक्षक लक्ष्मीनारायण मालवीय, संरक्षक गोपाल मालवीय, ओमप्रकाश मालवीय, नरेंद्र मालवीय, घनश्याम मालवीय, सेंदूरझना के ओम पटेल, हरन्या से श्रीराम महाराज सहित जिले और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वजाति बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम सेंदूरझना के स्वजाति बंधुओं एवं ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग रहा, जिसके लिए विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति चिचोली ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय कुमार मालवीय द्वारा किया गया, जबकि अंत में युवा मंच अध्यक्ष अजय मालवीय ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button