आमला ब्लॉक कांग्रेस में विरेन्द्र बर्थे बने मीडिया प्रभारी

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर हुई नियुक्ति, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और जिलाध्यक्ष निलय डागा की सहमति से मिली जिम्मेदारी

आमला। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में आमला ब्लॉक में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर विरेन्द्र बर्थे को ब्लॉक मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा की सहमति से की गई।

नियुक्ति के बाद विरेन्द्र बर्थे ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

बर्थे लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उनकी सक्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मीडिया विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही आमला क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। सोशल मीडिया के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button