जाकिर हुसैन वार्ड में बच्चों का विद्यारंभ उत्सव । आंगनवाड़ी केंद्र में ग्रेजुएशन सेरेमनी, प्रमाण पत्र वितरण।

बैतूल। जाकिर हुसैन वार्ड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला पूर्व शिक्षा पूर्ण करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके औपचारिक शिक्षा जीवन की शुरुआत को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद नंदिनी तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बाल चौपाल का भी आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास और प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button