Betul News : कांग्रेस नेता अरूण गोठी को विधानसभा समन्वयक बनाया


Betul News : बैतूल। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस के द्वारा वरिष्ठ नेताओं को एक-एक विधानसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में बैतूल के कांग्रेस नेता अरूण गोठी को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के द्वारा महाराष्ट्र की दक्षिण पश्चिम नागपुर विधानसभा सीट के लिए समन्वयक नियुक्त कर दिया है।

गोठी को जिम्मेदारी दी गई है कि वे इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए सभी कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं का समन्वय स्थापित करें और चुनाव संचालन में अपने अनुभव के आधार पर कार्य करें। गोठी को विधानसभा सीट का समन्वयक बनाए जाने पर पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button